एक्सप्लोरर

PMLA Case: नागपुर के वकील सतीश ऊके, उनके भाई छह अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेजे गये

Maharashtra News: वकील सतीश ऊके और उनके भाई प्रदीप को अदालत ने शुक्रवार को धन शोधन के एक मामले में छह अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया.

Maharashtra News: वकील सतीश ऊके और उनके भाई प्रदीप को अदालत ने शुक्रवार को धन शोधन के एक मामले में छह अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. नागपुर के पार्वती नगर में स्थित अधिवक्ता के आवास पर ईडी के छापा मारने के बाद ऊके बंधुओं को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया.

उन दोनों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जी बी राव के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें मामले में आगे की जांच के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया. ईडी के मुताबिक, ऊके बंधुओं के खिलाफ पीएमएलए का मामला नागपुर में कुछ समय पहले कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के आधार पर 1.5 एकड़ जमीन खरीदने से संबद्ध है. ईडी ने आरोप लगाया है कि यह जमीन दोनों भाइयों के नाम से खरीदी गई थी.

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता सतीश ऊके ने भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं, खासतौर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अदालतों में कई याचिकाएं दायर कर रखी हैं. फडणवीस के चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की ऊके की एक अर्जी में मांग की गई थी.

अधिवक्ता ऊके ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ में याचिका दायर कर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के न्यायाधीश बी. एच. लोया की संदिग्ध परिस्थितियों में और असमय मृत्यु की पुलिस जांच का आदेश देने का भी आग्रह किया था. न्यायाधीश लोया, 2014 के सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे.

ऊके, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के भी वकील हैं, जिन्होंने (कांग्रेस नेता ने) कथित तौर पर अवैध रूप से अपना फोन टैप किये जाने को लेकर यहां एक दीवानी अदालत में भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं राज्य खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रश्मि शुक्ला व अन्य के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था.

यह भी पढ़ें

Gudi Padwa 2022: महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जा रहा गुड़ी पड़वा, यहां देखें उत्सव की तस्वीरें और वीडियो

Mask Mandatory On Airports: दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर अब भी मास्क अनिवार्य, विमान के अंदर ये हैं नियम

Maharashtra: स्कूल शिक्षा विभाग ने महाराष्ट्र सरकार को गर्मी की छुट्टियों के लिए भेजा ये प्रस्ताव, जानें क्या कहा है? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget