एक्सप्लोरर

100, 100, 84, 4, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच सीटों का फॉर्मूला लगभग तय

Maharashtra Election 2024: महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी शामिल हैं. तीनों ही दल साथ में लोकसभा चुनाव लड़े और एनडीए को पीछे धकेल दिया.

महाराष्ट्र के विपक्षी खेमे महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक, राज्य की 288 सीटों में से 100 सीटों पर उद्धव ठाकरे और 100 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. शरद पवार की पार्टी को 84 सीटें और बची हुई चार सीटें सहयोगियों के लिए रखी गई हैं. 

सूत्रों की मानें तो तीनों ही पार्टियां 60 फीसदी सीटों पर एकमत हैं. कुछ सीटों पर अभी भी पेंच है लेकिन उन्हें जल्द ही बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा.

दरअसल, महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे में हो रही देरी पर हाल के दिनों में बयानबाजी हुई. उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस पर 'व्यस्त' होने का आरोप लगाते हुए देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया था. विपक्षी खेमे की कोशिश है कि चुनाव से पहले ज्यादा समय न गंवाते हुए सीटों का बंटवारा तय कर लिया जाए ताकि पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट जाए.

एक बात तो साफ हो गई है कि उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और शरद पवार के साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. लोकसभा चुनाव में भी तीनों दलों की 'तिकड़ी' ने राज्य की सत्ता पर काबिज एनडीए की सीटों में सेंध लगा दी. इन नतीजों के बाद से ही एमवीए के हौंसले बुलंद हैं.

2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे

महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. 2019 में राज्य के चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. बीजेपी 164 सीटों पर लड़ी और 105 सीटों पर जीतने में कामयाब हुई. शिवसेना (अविभाजित) 126 सीटों पर लड़ी और 56 सीटों पर पार्टी को कामयाबी हासिल हुई. एनसीपी ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से पार्टी को 54 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस के 147 उम्मीदवारों में से 44 नेता ही विधायक बने.

इस बार का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होगा. शिवसेना में दो फाड़ हो चुका है. एनसीपी भी दो खेमों में बंट गई है. कांग्रेस के भी कई नेता पार्टी को छोड़ चुके हैं. ऐसे में एमवीए और एनडीए दोनों ही गुट के लिए ये चुनाव साख की लड़ाई मानी जा रही है.

पुणे में सिंकहोल में गिरा नगर निगम का पूरा ट्रक, देखें हैरान करने वाला VIDEO

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget