एक्सप्लोरर

मुंबई यूथ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर महायुति सरकार को घेरा, पोस्टर्स लगाकर शिंदे सरकार पर तंज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई यूथ कांग्रेस सत्ता पक्ष पर हमलावर है. मुंबई के वर्सोवा समेत कई इलाकों में महायुति सरकार के खिलाफ पोस्टर्स लगाए गए हैं.

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां महायुति सरकार को घेरने में जुट गई हैं. इस बीच मुंबई यूथ कांग्रेस (Mumbai Youth Congress) की तरफ से महायुति सरकार के विरोध में पोस्टर्स लगाए गए हैं. मुंबई के वर्सोवा, लोखंडवाला और इंफिनिटी मॉल अंधेरी वेस्ट इलाके में ये पोस्टर्स लगाए गए हैं.

इस पोस्टर के जरिए महायुति सरकार पर तंज कसा गया है. इसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के लिए लिखा गया है कि "गुजरात का लाडला भ्रष्ट युति". इसके जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार पर निशाना साधा गया है.

मुंबई यूथ कांग्रेस के पोस्टर्स में क्या संदेश?

पोस्टर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को एक ट्रैक्टर पर बैठा दिखाया गया. इसमें ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि महाराष्ट्र से सभी तरह के उद्योग गुजरात लेकर जाया जा रहा है.

महायुति सरकार पर हमलावर एमवीए

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर MVA लगातार महायुति सरकार पर हमलावर है. हाल ही में मुंबई के मालाड पश्चिम लिंक रोड स्थित मालाड मिट चौकी के फ्लाई ओवर ब्रिज का उद्घाटन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने दिखे थे. उद्घाटन से पहले कांग्रेस विधायक असलम शेख ने अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया था. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी भी हुई थी.

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब महाराष्ट्र में सियासी हलचल काफी बढ़ी हुई है. महाविकास अघाड़ी में अभी सीटों को लेकर बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महा विकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस ने मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 18 सीटों की डिमांड की है. मुंबई में कुल 36 विधानसभा सीटें हैं.

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी के घटक दलों का प्रदर्शन बेहतर रहा. MVA को 30 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी. कांग्रेस ने इस चुनाव में 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी. ऐेसे में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है. हालांकि हरियाणा में नतीजों से डर भी बना है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही तारीखों की घोषणा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार गुट ने बल्लारशाह सीट पर ठोका दावा, यहां लगातार 4 बार से हार रहे कांग्रेस उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget