एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार गुट ने बल्लारशाह सीट पर ठोका दावा, यहां लगातार 4 बार से हार रहे कांग्रेस उम्मीदवार

Maharashtra Election 2024: महाविकास अघाडी में सीटों के बंटवारे का पेच अभी खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच शरद पवार गुट ने बल्लारशाह सीट पर दावा ठोका है. यहां से कांग्रेस चार बार से हार रही है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ महाविकास अघाडी में सीटों के बंटवारे का पेच अभी खत्म नहीं हुआ है. अब शरद पवार की एनसीपी की तरफ से विदर्भ की उस विधानसभा सीट पर दावा किया गया है, जहां कांग्रेस लगातार चार बार से हार रही है. 

दअरसल, बल्लारशाह विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पिछले चार बार से हार रहे हैं. यहां बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार विधायक हैं. इसी बीच शरद पवार गुट के जिला अध्यक्ष दीपक जयसवाल ने बल्लारपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा किया है. 

MVA में सीटों को लेकर अभी मंथन जारी 
महाविकास अघाडी में सीट बंटवारे को लेकर मंथन अभी चल ही रहा है. इसी हफ्ते बुधवार को गठबंधन की करीब सात घंटे तक बैठक भी चली थी. इसमें कुछ सीटों पर सहमति नहीं बन पाई. बताया जा रहा है कि शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस में विदर्भ और मुंबई पश्चिम और महाराष्ट्र की कुछ सीटों को लेकर गतिरोध जारी है. इस बैठक के बाद कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष नाना पटोले की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में कुछ बैठकें और होंगी. 

दशहरे के बाद होगी चर्चा 
इसके अलावा बैठक को लेकर एनसीपी शरद पवार पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि दशहरे के बाद ही महाविकास अघाडी में सीटों के बंटवारे का पेच सुलझेगा. सीट बंटवारे को लेकर चर्चा अभी जारी है. पहले हमारा प्रयास था कि दशहरे से पहले सीट बंटवारे को लेकर सभी बातचीत हो जाए, लेकिन कुछ नेता बाहर दौरे पर हैं, इस वजह से अब दशहरे के बाद ही इसपर चर्चा होगी. 

बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने भी आंख दिखाना शुरू कर दिया है. उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से तो हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने पर कांग्रेस पर सवाल खड़े किए गए थे. सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन मैदान में होता तो नतीजे कुछ और होते.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: क्या महायुति में सब ठीक नहीं? कैबिनेट बैठक से अजित पवार का वॉकआउट, इस बात से हैं नाराज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget