एक्सप्लोरर

Rains in Mumbai: मुंबई में आफत की बारिश के बाद अब हाई टाइड का अलर्ट, लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

Mumbai High Tide Alert: मुंबई में भारी बारिश के साथ हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों को समुद्र के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी है.

Mumbai Weather Today: मुंबई में भारी बारिश के बाद अब हाई टाइड का खतरा मंडराने लगा है. मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड की लहरें उठ रही है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है. भारतीय मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. जिससे मुंबई में समुद्र का जलस्तर और बढ़ सकता है. इसी स्थिति में मरीन ड्राइव और अन्य तटीय क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखें जाने की आवश्यकता है.

क्या होता है हाई टाइड?
जब समुद्र का जलस्तर सामान्य से ऊपर चला जाता है और पानी की लहरें तट के पास अधिक ऊंचाई पर पहुंच जाती है तो उसे हाई टाइड कहा गया है. हाई टाइड कई वजहों से हो सकता है जैसे चंद्रमा और सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति या फिर भारी बारिश और मौसम में बदलाव. मुंबई जैसे बड़े शहर में हाई टाइड का असर विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है.

इससे लोगों के जीवन और तटीय बुनियादी ढांचे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. हाल ही में मरीन ड्राइव पर उठ रही लहरों से सुरक्षा का खतरा बन गया है. भारी बारिश की वजह से समुद्र का जलस्तर भी बढ़ गया है. जिसकी वजह से हाई टाइड की लहरें सड़क तक चढ़ गई है. 

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट
हाई टाइड की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को समुद्र के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी है. इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें वहीं मौसम की जानकारी पर पर भी नजर बनाए रखें.

बता दें कि भारी बारिश की वजह से मुंबई में कई जगहों पर अब भी जलभराव की समस्या बनी हुई है ऐसे में बारिश और होती है तो लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: 'मैं एक फकीर की तरह लड़ी', लोकसभा चुनाव को लकेर सुप्रिया सुले ने किया बड़ा खुलासा, कहा- भरोसा नहीं था कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget