एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई के ललित होटल को बम से उड़ान की धमकी देने वाला हिरासत में, जल्द पैसा कमाने का था लालच

Maharashtra News: मुंबई में स्थित पांच सितारा ललित होटल को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बुधवार को गुजरात के वलसाड जिले से दो लोगों को हिरासत में ले लिया.

Mumbai Police Arrested Accused: मुंबई (Mumbai) में स्थित पांच सितारा ललित होटल (Five Star Lalit Hotel) को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बुधवार को गुजरात (Gujarat) के वलसाड (Valsad) जिले से दो लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने सहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक फोन करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था. वलसाड पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने दो आरोपियों को पकड़ने में मुंबई पुलिस की मदद की.

जल्दी पैसा कमाने के लिये किया ये काम

वलसाड एसओजी के उप-निरीक्षक एल जी राठौर के मुताबिक दोनों को बुधवार को तड़के करीब तीन बजे वलसाड के वापी कस्बे से पकड़ा गया. दोनों की पहचान विक्रम सिंह और येशु सिंह के रूप में की गयी है. दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में वापी में रहते हैं. एल जी राठौर ने कहा, “ दोनों आरोपी बिहार से हैं और वापी में छोटे-मोटे काम करते हैं. जल्दी पैसा कमाने के लिए उन्होंने एक होटल को बम से उड़ा देने की धमकी देने का विचार सोचा. फिर येशु ने अपने सिम कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन खोज की और मुंबई में ललित होटल के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया.”

गुजरात पुलिस की मदद से आया हिरासत में

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पहले उन्होंने रिसेप्शनिस्ट से बात की और होटल को बम से उड़ा देने की धमकी दी. बाद में उन्होंने होटल प्रबंधक से बात की और होटल को बचाने के लिए प्रबंधन से पांच करोड़ रुपये की मांग की. एल जी राठौर ने कहा, “दोनों ने होटल प्रबंधक से पैसे लेकर सूरत आने को कहा था. होटल से शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम वापी आई और हमारी मदद से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.“ उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुंबई ले गई क्योंकि प्राथमिकी वहां के सहार पुलिस थाने में दर्ज है.

Maharashtra: ठाणे में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस कमिश्नर के जाली साइन पर बना डाला परमिट

Maharashtra News: गणेश उत्सव से पहले कोंकण क्षेत्र की सभी सड़कों की होगी मरम्मत, मंत्री ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget