एक्सप्लोरर

टोरेस पोंजी स्कैम: EOW को व्हिसलब्लोअर ने नवंबर में किया था अलर्ट, फिर क्या हुआ?

Mumbai Torres Ponzi Case: नवंबर में एक व्हिसलब्लोअर ने टोरेस स्कैम के बारे में EOW को सूचित किया, लेकिन EOW ने 19 दिसंबर तक जांच शुरू नहीं की.

Torres Ponzi Case: महाराष्ट्र के टोरेस पोंजी स्कैम मामले में शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के बाद EOW को भी एक व्हिसलब्लोअर ने नवम्बर महीने में अलर्ट किया था, पर EOW भी कार्रवाई करने में असमर्थ नजर आई. एबीपी न्यूज़ को हाथ लगे पत्र के मुताबिक EOW को धारावी में रहने वाले एक शख्स ने 16 नवंबर को पत्र लिखकर टोरेस स्कैम के बारे में अलर्ट किया था. 

सूत्रों ने बताया कि EOW ने इस पत्र के आधार पर 9 दिसंबर को व्हिसलब्लोअर को पत्र लिखकर पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा था. लेकिन जब वो 9 दिसंबर को नहीं आ पाया तब EOW में उसे 12 और 13 दिसंबर को बुलाया गया, पर वो व्हिसलब्लोअर 19 दिसंबर को आया और अपना बयान दर्ज कराया.

अधिकारी ने क्या कहा?
एक अधिकारी ने बताया कि व्हिसलब्लोअर ने इस स्कैम की आशंका जताई और बताया कि उसे शक है कि ये लोग स्कैम कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उससे किसी भी ऐसे व्यक्ति की जानकारी देने को कहा जिसने वहां इन्वेस्ट किया हो और यह जानकारी उनके (व्हिसलब्लोअर) के पास नहीं थी. इसके बाद उसने समय मांगा और फिर हमने उसे 22-23 दिसंबर को फिर बुलाया पर तब भी उसके पास कोई इन्वेस्टर नहीं था.

जनता के आक्रोश के साथ आया बाहर 
इसके बाद पुलिस नए साल के बंदोबस्त में व्यस्त हो गई और जब 2 जनवरी को सभी रेग्युकर कार्यालय आये तब उन्होंने ROC को लेटर लिखा और कंपनी की जानकारी मांगी. जब तक EOW कुछ और आगे बढ़ती यह पूरा स्कैम जनता के आक्रोश के साथ बाहर आया.

अब तक 2 हजार से ज्यादा शिकायतें
जांच में पता चला है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान डोंगरी पुलिस ने 62 लाख रुपये जब्त किए थे और तजागुल खटासोवा ने कथित तौर पर मामले के सेटलमेंट के लिए इंटरफेयर किया था. इस संदर्भ में EOW आयकर विभाग से भी जानकारी इकट्ठा कर रही है. अब तक 2000 शिकायतकर्ता सामने आए हैं, जिन्होंने लगभग 39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी रिपोर्ट की है. अब तक EOW ने 11 टोयोटा ग्लैंजा कारों सहित 21 करोड़ रुपये की वस्तुएं और कैश जब्त किए हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शख्स ने सिक्कों में चुकाया इतने हजार का बिजली बिल, 40 KG था वजन, गिनने में तीन कर्मचारियों को लगे 5 घंटे

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget