एक्सप्लोरर

Maharashtra: पार्टी में नई जान फूंकने में जुटे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Shiv Sena नेता आदित्य ठाकरे इन दिनों अपनी पार्टी में एक नई जाम फूंकने की कोशिश कर रहे हैं. ठाकरे पिछले कई हफ्तों से रैलियों और जनसभाओं की एक सीरीज के माध्यम से जनसंपर्क अभियान पर हैं.

Maharashtra Politics: महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने के लगभग तीन महीने बाद शिवसेना के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे पिछले कई हफ्तों से रैलियों और जनसभाओं की एक सीरीज के माध्यम से जनसंपर्क अभियान पर हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ने अनजाने में आदित्य ठाकरे को 'बेबी पेंग्विन' उपनाम दिया था. इसी का जवाब देने के लिए आदित्य न केवल राजनीतिक पंख, बल्कि नुकील पंजों के साथ गरुड़ की तरह राजनीति की आसमानों में उड़ान भरने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी रैलियों-बैठकों में ज्यादातर विद्रोहियों के निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छी-खासी भीड़ जुटती है.

बागियों को आदित्य ने करार दिया गद्दार

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस एमवीए सरकार के गिराए जाने के बाद आदित्य ने एक जिले से दूसरे जिले में जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कड़ी चुनौती दी. सितंबर के अंत से शुरू होने वाले अपने पिता के राजनीतिक दौरे के लिए जमीन तैयार करते हुए आदित्य ने एकनाथ शिंदे और उनके अन्य विधायकों पर जमकर निशाना साधा, जिन्होंने 29 जून को एमवीए का साथ छोड़ दिया. उन्होंने कहा, बड़े पैमाने पर शिंदे समूह के कुछ 'गद्दार' शामिल हैं, जो विशेष रूप से गालियां देते हैं, धमकी देते हैं या पागल हो जाते हैं.

Mumbai News: मुंबई में कोरोना महामारी के कारण बिक गए लगभग 30 प्रतिशत रेस्टोरेंट, लॉकडाउन के दौरान पड़ा खास असर

आदित्य ने फडणवीस पर भी कसा तंज

शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के रक्षक के रूप में खुद को ढालने वाले विद्रोहियों के लिए चुनाव अचानक एक डरावना शब्द बन गया है, जबकि उद्धव ठाकरे पर नवंबर 2019 में मुख्यमंत्री बनने के लिए एनसीपी-कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का दवाब बनाया गया. आदित्य ने फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा, "मैंने इस्तीफा दे दिया होता अगर मैं ऐसे 40 (बागी विधायकों), या शिवसेना के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रामदास कदम के साथ होता. यह घोषणा करते हुए हां, मैं 32 साल का हूं, लेकिन कभी किसी का अपमान या पीठ में छुरा नहीं घोंपा."

शिंदे सरकार पर आदित्य का हमला

जनता का विश्वास हासिल करने के लिए संघर्ष करते हुए विद्रोहियों ने ठाकरे, एमवीए के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जहर उगला. अपनी कई रैलियों में आदित्य ने खुलकर स्थानीय बागी विधायकों/मंत्रियों का नाम जोर-जोर से लिया. उन्होंने रत्नागिरि में कहा, "कौन है (उद्योग मंत्री) उदय सामंत", इस पर भीड़ ने नारा लगाया, "गद्दार, गद्दार!" आदित्य ने विभिन्न मुद्दों पर शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना की और कहा कि वरिष्ठ विधायकों या निर्दलीय और छोटे दलों को कैबिनेट बर्थ नहीं देकर दरकिनार कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि कुछ असंतुष्ट मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों के बंगलों पर कब्जा करने के बावजूद अपने विभागों का प्रभार नहीं लिया है, कैसे कुछ मंत्री बड़े सौदों पर ध्यान नहीं देते, केवल 'खोकों' की चिंता करते हैं.

Mumbai News: बांग्लादेश में बेचा जाता था मुंबई से चोरी हुआ स्मार्टफोन, पुलिस ने पूरे रैकेट का किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरा फोन क्यों नहीं उठाया?' शिवसेना पार्षद ने डॉक्टरों से की मारपीट, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'शिंदे सेना का...'
'मेरा फोन क्यों नहीं उठाया?' शिवसेना पार्षद ने डॉक्टरों से की मारपीट, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'शिंदे सेना का...'
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget