एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई में समुद्री सीमा पर हाई अलर्ट, सुरक्षा के ऐसे हैं इंतजाम

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई की समुद्री सीमाएं को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. मुंबई पुलिस ने 'सागरी सुरक्षा कवच' अभियान को तेज कर दिया है.

Mumbai News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. मुंबई में भी समुद्री सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. खासतौर पर उन इलाकों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं, जहां से पहले भी घुसपैठ की आशंका रही है. मुम्बई के सभी लेंडिंग्स पॉइंट्स पर पुलिस बंदोबस्त पुख्ता कर दिया गया है. 

मुंबई के वर्सोवा जेट्टी समन्द्री लेंडिंग पॉइंट जहां मढ, मार्वे, अक्सा, दानापानी और उत्तन समन्द्री कोस्ट से आना और मुम्बई में प्रवेश करना आसान है. 26/11 के आतंकी हमले के सभी 10 पाकिस्तानी आतंकी कफ परेड इलाके के बधवार पार्क में जहां लेंड किये थे वो कुलाबा का पहला लेंडिंग पॉइंट है जबकि मुंबई में ऐसे कुल 26 लेंडिंग पॉइंट हैं, जहां समुद्र से नाव या फिशिंग बोट के सागर लेंड किया जा सकता है. 'सागरी सुरक्षा अभियान' के तहत इन लेंडिंग पॉइंट्स की सुरक्षा एकदम चाकचौबंद कर दी गया है.

अलर्ट मोड पर समुद्री सीमाएं
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई की समुद्री सीमाएं को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. मुंबई पुलिस ने 'सागरी सुरक्षा कवच' अभियान को तेज कर दिया है. तटीय इलाकों में सुरक्षा को लेकर अभूतपूर्व सख्ती बरती जा रही है. मुंबई के तमाम तटीय लैंडिंग पॉइंट्स पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है. उनके नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं.

बोट पर लगाया गया वायरलेस सिस्टम
समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाने वाली बोट्स को वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध बोट-खासकर पाकिस्तानी बोट की पहचान होते ही कोस्टल पुलिस, नेवी और कोस्टगार्ड से तुरंत संपर्क किया जा सके.

वर्सोवा कोलीवाडा एसोसिएशन ने बताया कि समुद्र में उनकी फिशिंग बॉट्स 15 से 20 दिन के लिए जाती हैं, ऐसे में उनके खलासियों को अगर समुद्र में कोई संदिग्ध बोट नजर आए या संदिग्ध लोग नजर आते हैं तो उनकी जानकारी वो वायरलेस से बोट मालिक को देते है और बोट मालिक पुलिस को देते हैं. पुलिस नेवी या कोस्टगार्ड को बताती है और तुरंत स्पीड बोट से उस संदिग्ध के खिलाफ एक्शन होता है.

अलर्ट पर हैं ये संवेदनशील इलाके
बधवार पार्क, वर्ली कोलीवाड़ा, माहिम, वर्सोवा, मढ़, गोराई जेटी, उत्तन, अक्सा, दानापानी, मनोरी, रायगढ़, कोंकण और पालघर. मरीन पुलिस की पेट्रोलिंग में भी बड़ा इजाफा किया गया है. हर बोट की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर सख्त जांच की जा रही है. बोट स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने दस्तावेज हमेशा साथ रखें.

मछुआरों को दी गई चेतावनी
मछुआरों को साफ चेतावनी दी गई है कि समुद्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना दें. स्थानीय लोगों को निगरानी अभियान में अहम सहयोगी माना जा रहा है. मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता साफ दिख रही है. देश की समुद्री सीमा से किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget