एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान, सहायता राशि के साथ मिलेगी नौकरी

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र सरकार ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले राज्य के नागरिकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया. सरकारी नौकरी और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी भी ली.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के नागरिकों के परिजनों के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है. आज (29 अप्रैल) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में इस हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवारों के लिए विशेष वित्तीय सहायता पैकेज को मंजूरी दी गई.

मंत्रिमंडल ने हमले में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का फैसला किया है. इस आर्थिक मदद के अलावा, सरकार दीर्घकालिक सहायता के तहत प्रभावित परिवारों के पात्र सदस्यों को रोजगार देने और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी लेगी.

बैठक के बाद कैबिनेट की ओर से बताया गया कि महाराष्ट्र सरकार इन दुखद क्षणों में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है. हमने न केवल वित्तीय सहायता का निर्णय लिया है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीड़ित परिवारों को भविष्य में भी किसी प्रकार की तकलीफ न हो.

मृतक की बेटी को मिलेगी सरकारी नौकरी
कैबिनेट बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि सरकार केवल मुआवजे तक सीमित नहीं रहेगी. उन्होंने बताया, "हमने कल जगदाले परिवार की बेटी को नौकरी देने की चर्चा की थी. आज, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए कैबिनेट में उनके लिए सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया है.

महाराष्ट्र के 6 लोगों की गई थी जान

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी. इसमें कई अलग अलग राज्यों के परिवार शामिल थे. वहीं सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या महाराष्ट्र की थी. महाराष्ट्र के कुल 6 नागरिकों की हत्या हुई थी. घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 6 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी. इसके अलावा अन्य राज्यों की सरकारों ने भी वहां के मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget