एक्सप्लोरर

Mumbai School Reopening: मुंबई में सोमवार से खुल जाएंगे सभी स्कूल, गिरते Covid19 मामलों के बाद BMC ने लिया फैसला

Mumbai School Reopening: महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को राज्य में स्कूलों को पुन: खोलने की मंजूरी दे दी थी. अब इसी को लेकर बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में सोमवार से स्कूल खोल दिए जाएंगे.

Mumbai School Reopening: महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को राज्य में स्कूलों को पुन: खोलने की मंजूरी दे दी थी. हालांकि राज्य सरकार ने इसे लेकर अंतिम फैसला निगमों पर छोड़ दिया था. अब इसी को लेकर बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में सोमवार से स्कूल खोल दिए जाएंगे. इसे लेकर बीएमसी अधिकारी इकबाल सिंह चहल ने कहा, ''मुंबई के सभी स्कूलों में 24 जनवरी से पहली से 12वीं कक्षा तक ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू हो जाएगी.'' अधिकारी ने कहा कि प्री-प्राइमरी स्कूलों में भी ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होंगी. उन्होंने कहा, "मुंबई के सभी स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे."

लगातार गिर रहे कोविड केस

बीएमसी ने यह फैसला जिले में लगातार कम हो रहे कोरोना मामलों के मद्देनजर लिया है. गुरुवार को मुंबई में 53,203 टेस्ट किए गए जिसमें 5,708 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 12 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है. राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 15,440 लोग रिकवर हुए हैं. वहीं नए मामलों के बाद अब मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामले 22,103 हो गई है. वहीं कोरोना के कारण अबतक 16,500 लोगों की जान मुंबई में जा चुकी है. मुंबई में कोरोना के तीसरी लहर के आहट और ओमिक्रॉन के मामलों के बीच यहां की कोविड रिकवरी रेट 96 प्रतिशत पर पहुंच गई है. 

शिक्षा मंत्री ने दिए ये निर्देश

शिक्षा मंत्री ने बताया, ''हमारी ओर से मुख्यमंत्री को स्कूल खोलने को लेकर प्रपोजल भेजा गया था. जिसमें हमने कहा था कि सोमवार से स्कूल खोलने इजाजत दे दी जाए और स्कूलों को लेकर फैसले लेने की पावर लोकल बॉडी, जिला कलेक्टर को दी जाए.''
 
बता दें कि राज्य में कोरोना के मामलों में अब गिरावट देखी जा रही है जिसके मद्देनजर अब सरकार की ओर से स्कूलों को लेकर ये अहम फैसला लिया गया है. फिलहाल राज्य में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत है. वहीं रिकवरी रेट 94.4 प्रतिशत पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना की रफ्तार हुई कम, सामने आए 5708 नए मामले, 12 की मौत

Bulli Bai case: मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, ओडिशा से एक और आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget