एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना की रफ्तार हुई कम, सामने आए 5708 नए मामले, 12 की मौत

गुरुवार को मुंबई में 53,203 टेस्ट किए गए जिसमें 5,708 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 12 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है. राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 15,440 लोग रिकवर हुए हैं.

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना की रफ्तार अब कम होते जा रही है. लगातार छठे दिन मुंबई में कोरोना के मामले में कमी दर्ज की गई. गुरुवार को मुंबई में 53,203 टेस्ट किए गए जिसमें 5,708 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 12 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है. राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 15,440 लोग रिकवर हुए हैं. वहीं नए मामलों के बाद अब मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामले 22,103 हो गई है. वहीं कोरोना के कारण अबतक 16,500 लोगों की जान मुंबई में जा चुकी है. मुंबई में कोरोना के तीसरी लहर के आहट और ओमिक्रॉन के मामलों के बीच यहां की कोविड रिकवरी रेट 96 प्रतिशत पर पहुंच गई है.

कोरोना के मामले में लगातार हो रही है कमी
मुंबई में कोरोना की रफ्तार कम होते जा रही है. हालांकि कई जानकार इसका कारण कम टेस्टिंग बता रहे हैं. बहरहाल मुंबई में बुधवार के अपेक्षा गुरुवार को 324 मामलों की कमी दर्ज की गई. दरअसल, गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 5,708 नए मामले सामने आए जबकि बुधवार को नए मामलों की संख्या 6,032 थी, वहीं मंगलवार को यहां 6,149 नए मामले सामने आए थे. वहीं रिकवर होने वाले मरीजों के आंकड़े को देखें तो यह बुधवार के अपेक्षा कम रही. बुधवार को 18,241 लोग कोरोना से रिकवर हुए थे. वहीं गुरुवार को मुंबई में 15,440 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं.

महाराष्ट्र में सामने आए 46 हजार से ज्यादा मामले
महाराष्ट्र में कोरोना की मार जारी है. यहां गुरुवार को कोरोना के 46197 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कोरोना के कारण 37 लोगों की जान गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि गुरुवार को 52,025 मरीजों ने कोरोना से ठीक होकर रिकवर हुए हैं. वहीं नए मामलों के बाद अब महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 258569 हो गई है. एक ओर महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं तो वहीं मुंबई में कोरोना के केस कम होने से प्रदेशवासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. मुंबई में गुरुवार को 5,708 नए मामले सामने आए जबकि 12 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है.  
वहीं भारत में कोरोना और ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ते जा रहा है. गुरुवार को देश में कोरोना के एक दिन 3 लाक से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं. वहीं हर दिन देश में कोरोना से 350 के आसपास मौत भी हो रही है.

यह भी पढ़ें:

Bulli Bai case: मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, ओडिशा से एक और आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra School Reopening: स्कूल खुले तो रखना होगा इन खास बातों का ध्यान, लोकल बॉडी लेगी आखिरी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget