एक्सप्लोरर

मुंबई: राम नवमी पर निकली शोभायात्रा में बजा था अश्लील गाना, Video Viral होने पर केस दर्ज

Mumbai Ram Navami Clash: मुंबई पुलिस रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अश्लील गाने बजाने के मामले की जांच कर रही है. एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है.

Mumbai News: मुंबई पुलिस रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान कथित तौर पर अश्लील गाने बजाने के मामले की जांच कर रही है. मामला तब सामने आया जब एक वीडियो वायरल हुआ. रामनवमी के अवसर पर अंधेरी एयरपोर्ट रोड मेट्रो स्टेशन से होते हुए मरोल नाका के पास से गुजरी रैली का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हुआ, जिसमें अश्लील गाने बजते हुए सुनाई दे रहा था, इसी वीडियो के बाद विवाद खड़ा हो गया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की.

डीसीपी जोन 8 मनीष कलवानिया ने बताया कि इस संदर्भ में सहार पुलिस ने, 8 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की थी. अधिकारियों ने कहा कि रैली के दौरान सार्वजनिक स्थान पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, जो कानून का उल्लंघन है.

आगे की जांच के लिए जारी किया नोटिस
एफआईआर के बाद, पुलिस ने शोभायात्रा के आयोजकों और डीजे संचालक सहित तीन व्यक्तियों को पूछताछ और आगे की जांच के लिए नोटिस जारी किया है. पुलिस ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान शिष्टाचार और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया.

दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी 
मुंबई पुलिस ने प्लेटफॉर्म 'एक्स' से भी संपर्क किया है और किसी भी सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए वीडियो को हटाने का अनुरोध किया है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

आयोजकों को भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है. सहार पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'भारतीय रेल शिवाजी महाराज सर्किट...', CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget