एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'भारतीय रेल शिवाजी महाराज सर्किट...', CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान

Shivaji Maharaj Circuit: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेलवे ने शिवाजी महाराज सर्किट पर ट्रेन चलने का फैसला लिया है. इसमें सफर करने वालों को महाराष्ट्र के सांस्कृतिक स्थलों को जानने का मौका मिलेगा. 

Chatrapati Shivaji Maharaj Circuit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लिए एक बहुत ही सुखद सूचना है, जो आने वाले दिनों में सभी के लिए खुशी और साहस का जरिया बनेगा. 

उन्होंने कहा, "भारतीय रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट पर काम करने का फैसला लिया है. यह योजना शिवाजी महाराज को समर्पित है. शिवाजी महाराज सर्किट पर ट्रेनों के संचालन से न केवल महाराष्ट्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की बहादुरी और पराक्रम की कहानी दुनिया के सामने आएगी."

शिवाजी महाराज के पराक्रम को देखने का मिलेगा अवसर 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय रेल की इस योजना से लोगों को छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और वीरता को देखने को मिलेगा. यह एक ऐसी घोषणा है जो हर शिव प्रेमी की खुशी को दोगुना कर देगी.

उन्होंने आगे कहा, "इस सर्किट पर एक बहुत ही खूबसूरत प्रतिष्ठित ट्रेन चलेगी. यह 10 दिवसीय यात्रा महाराष्ट्र की महानता को उजागर करेगी. इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के किले, उनके स्पर्श से पवित्र हुए विभिन्न स्थान और महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल शामिल होंगे."

महाराष्ट्र की सीएम ने इस पवित्र योजना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी जताया. साथ ही जय भवानी, जय शिवाजी के नारे भी लगाए. 

इन स्थानों से गुजरेगी भारत गौरव यात्रा ट्रेन

देवेंद्र फडणवीस के अनुसार 16 जुलाई से शुरू होने वाली इस 10 दिवसीय यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन संचालित की जाएगी. यह यात्रा दिल्ली से शुरू होगी और पुणे, रायगढ़, नासिक तथा छत्रपति संभाजीनगर को कवर करेगी. रेलवे की यह पहल महज एक यात्रा नहीं है. यह महाराष्ट्र की संस्कृति और मराठा साम्राज्य की विरासत को श्रद्धांजलि देना भी है.

इस योजना को लेकर रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होगी और रायगढ़ किला, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और शिवनेरी किला (पुणे), शिरडी (अहिल्यानगर), त्र्यंबकेश्वर (नासिक), एलोरा गुफाएं और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (छत्रपति संभाजीनगर) तक पहुंचाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget