एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश, कई फ्लाइट डाइवर्ट, IMD ने बताया कल कैसा रहेगा मौसम

Mumbai Rain: मुंबई में बुधवार को शाम से ही तेज बारिश हो रही है. भारी बारिश से मुंबई के कई इलाकों में सड़कें जाम हो गई हैं. इसके अलावा गुरुवार को भी मौसम का यही हाल रहने वाला है.

Mumbai Rain News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में बुधवार शाम से ही तेज बारिश देखने को मिल रही है. इस भारी बरसता से कई जगह सड़कें जलमग्न हो गई हैं. इसके अलावा मौसम खराब होने की वजह से कई फ्लाइ्ट से डायवर्ट करना पड़ा है. यही नहीं गुरुवार को भी मौसम विभाग ने ऐसे ही मौसम का अनुमान लगाया है.

हालांकि पश्चिमी रेलवे का कहना है कि मुंबई में भारी बारिश के बावजूद, पश्चिमी रेलवे के मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं.

मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश को लेकर रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है. यह अलर्ट कल (26 सितंबर) सुबह 8.30 बजे तक के लिए जारी किया गया है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को भी भारी बारिश हुई है. अगले दो दिनों तक कई हिस्सों में बेहद भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं.

आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था जिसे रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जब गरज और चमक के साथ बारिश होगी. आईएमडी के मुताबिक, ''25 और 26 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं.''

 

उधर, मुंबई में बुधवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई जब सुबह 8.30 बजे तक 74 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. ऐसा बताया गया है कि बुधवार शाम से बारिश में तेजी आएगी और यह क्रम गुरुवार तक जारी रहेगा. मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. मुंबई के कोलाबा स्टेशन के मुताबिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया साताक्रुज स्टेशन के मुताबिक 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान मुंबई में 24 और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

विदर्भ और मराठवाड़ा में कल होगी बारिश
महाराष्ट्र के पुणे में भी मंगलवार से बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का सिस्टम एक्टिव है और मानसून की वापसी का जोन उत्तर महाराष्ट्र में सक्रिय है. जिस वजह से महाराष्ट्र में आद्रता का स्तर बढ़ा हुआ है. IMD के मुताबिक मराठवाड़ा रीजन में 25 और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी. जबकि विदर्भ के क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- 'बदला ही लेना तो फिर बंद कर दें अदालत', असदुद्दीन ओवैसी का बीजेपी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget