एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का किया भंडाफोड़, मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

Mumbai Human Trafficking: मुंबई में एक मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वे नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाते थे. पुलिस ने पांच लड़कियों को बचाया है.

Mumbai Police Busts Human Trafficking Racket: मुंबई क्राइम ब्रांच में मुंबई में चल रहे एक ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी नाबालिग समेत कम उम्र की लड़कियों से वैश्य व्यवसाय करते थे और इसके जरिये मोटी रकम कमाते थे.

क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले में जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम आफताब आलम अंसारी और हरिलाल बंधु चौधरी हैं.

पीड़ित महिलाओं को भेजा गया पुनर्वास केंद्र 
पुलिस ने इस मामले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया. इसके अलावा, 4 और महिलाओं को रेस्क्यू किया जिनकी उम्र 22, 28, 21 और 20 साल है. रेस्क्यू की गई सभी 5 पीड़ित महिलाओं को देवनार महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है.

मुंबई क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि चेंबूर इलाके में ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने वाली महिलाओं से वैश्या व्यवसाय चलवा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपी ग्राहकों की मांग के आधार पर नाबालिगों सहित कम उम्र की युवतियों की तस्करी विभिन्न होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस में करते थे.

होटल में की गई लड़कियों की डिलीवरी की व्यवस्था
एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक उस एजेंट के पास भेजा और नाबालिगों सहित लड़कियों से देह व्यापार के लिए अनुरोध किया. फोन पर वित्तीय बातचीत के बाद, एजेंट तैयार हुआ और मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक होटल में लड़कियों की डिलीवरी की व्यवस्था की गई.

होटल में आरोपी आफताब अंसारी और हरिलाल चौधरी पांच युवतियों के साथ पहुंचा. जब पैसे का लेन-देन चल रहा था, तभी पुलिस ने छापा मारकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया.

सभी महिलाओं को बचाया गया
दोनों एजेंट को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिग समेत सभी पांचों महिलाओं को बचा लिया गया. मेडिकल जांच के बाद उन्हें देवनार महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया.

पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के साथ ही तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है.

मांग के आधार पर ले जाया जाता था होटल
सूत्रों ने बताया कि आरोपी एक महिला के लिए लिए 15-20 हजार रुपये चार्ज करते थे. पीड़ित अलग अलग राज्यों से मुंबई लाई गई और उन्हें नवी मुम्बई से रखा जाता था. वहां से ग्राहकों की मांग के आधार पर अलग-अलग होटल ले जाया जाता था.

गिरफ्तार दलालों ने कई बार और एजेंट्स को अपना नंबर दे रखा था जिससे जहां भी कहीं अगर कोई महिला की मांग करे तो उन्हें फ़ोन आये. और जैसे ही उन्हें कोई संपर्क करता था ये लोग उसे लड़कियों की लिस्ट दिखाते थे और उसकी पसंद के मुताबिक लड़की को होटल या लॉज भेजा जाता था. 

ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उठाया बड़ा कदम, ट्रांजिट बेल के लिए HC का किया रुख

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget