एक्सप्लोरर

पीयूष गोयल ने विपक्ष की ओर से 'बाहरी' कहे जाने पर दिया जवाब, 'वे असहाय हैं और...', लगाए ये आरोप

Piyush Goyal Statement: महाराष्ट्र में विपक्ष के 'बाहरी' वाले बयान पर पीयूष गोयल ने कहा कि उनका जन्म मुंबई में हुआ है. उन्होंने पढ़ाई-लिखाई और अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रैक्टिस भी यहीं से की है.

Mumbai North Seat: महाराष्ट्र में पांचवें चरण में 13 सीटों पर मतदान होना है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर उम्मीदवार बनाया है. गोयल को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद विपक्ष ने उन्हें बाहरी बताया है. इस बीच महा विकास अघाड़ी के नेताओं के बयान गोयल ने पलटवार किया है. गोयल ने कहा कि "वे असहाय हैं और हास्यास्पद तर्क दे रहे हैं."

गोयल ने यहां एक रोड शो के दौरान विपक्ष के उन पर बाहरी व्यक्ति के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, ''मुझसे ज्यादा मुंबईकर कोई नहीं हो सकता.'' शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने पीयूष गोयल को 'बाहरी' व्यक्ति कहा था.

गोयल ने अपना आवासीय पता मालाबार हिल बताया था, जो दक्षिण मुंबई के एक समृद्ध इलाके पेडर रोड के आसपास का इलाका है. उन्होंने कहा, "यह बहुत ही हास्यास्पद तर्क है. जवाब देने लायक भी नहीं. मैं जन्मजात मुंबईकर हूं. मैं पूरी जिंदगी मुंबई में रहा, पूरी जिंदगी मुंबई में काम किया."

गोयल ने एमवीए नेताओं पर निशाना साधते हुए पूछा, "क्या आपने किसी को यह कहते सुना है कि मैं उत्तर मुंबईकर हूं? वे असहाय, दृष्टिहीन और नेतृत्वहीन हैं. और इसलिए ऐसे आसान तर्क दे रहे हैं." बीजेपी नेता ने विपक्षी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) पर मुंबई को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.

गोयल का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल से है, जिन्होंने 2009 में मुंबई उत्तर संसदीय सीट के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के तर्क के अनुसार, मुंबई उत्तर मध्य से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम के खिलाफ चुनाव लड़ रही महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री गायकवाड़ खुद इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए बाहरी व्यक्ति हैं क्योंकि वह धारावी से आती हैं, जो मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

ये भी पढ़ें: शरद पवार का वार, 'पीएम मोदी के हालिया बयान से...', बीजेपी ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget