एक्सप्लोरर

Mumbai News: दुकानों के बाहर 10 जून तक मराठी भाषा में नहीं मिला बोर्ड तो होगा एक्शन, BMC ने जारी किया सख्त आदेश

मुंबई में बीएमसी ने दुकानों पर मराठी भाषा में बोर्ड लगाने के लिए 10 जून तक का आखिरी मौका दिया है. इसके बाद ऐसा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) में जिन दुकानो पर मराठी भाषा में बोर्ड नहीं लगे हैं उन पर बीएमसी (BMC) ने 10 जून के बाद कड़ी कार्रवाई करने का मूड बना लिया है. दरअसल बीएमसी ने पहले ही मुंबई में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर मराठी भाषा में बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे. इसकी डेडलाइन 31 मई थी जो अब समाप्त हो गई है. वहीं बीएमसी ने दुकानदारों को 10 जून तक और समय दिया है. उसके बाद भी अगर दुकानों पर मराठी भाषा में बोर्ड नहीं लगाए गए तो बीएमसी सख्त एक्शन लेगा.

दुकानदारों को 10 जून तक का आखिरी मौका दिया गया है

बता दें कि राज्य की उद्धव सरकार ने दुकानों पर मराठी भाषा में बोर्ड लगाने का आदेश जारी किया था लेकिन अब भी कई दुकानों पर इंग्लिश भाषा में बोर्ड लटके हुए नजर आ रहे हैं. इस संबंध में बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि दुकानदारों को अब 10 जून तक का आखिरी मौका दिया गया है. इसके बाद बीएमसी द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मराठी में बोर्ड नहीं लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

शुरुआत में बीएमसी मुंबई की साढ़े चार लाख दुकानों की जांच करेगी. इनमें शोरूम से लेकर स्टोर्स और बड़ी दुकानें शामिल हैं. वहीं बीएमसी उपायुक्त संजोग कबरे के मुताबिक प्रत्येक वार्ड में जांच की जाएगी की दुकानों पर मराठी भाषा में बोर्ड लगाए गए हैं या नहीं. इसके लिए 75 इंस्पेक्टरों सहित एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है. वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार मराठी भाषा में बोर्ड लगाने से मना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अगर दुकानदार कोर्ट की कार्रवाई से बचना चाहेगा तो फिर उसे जुर्माना भरना होगा. इस दौरान दुकानदार से उसकी दुकान में कार्यरत प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा.

शराब की दुकानों से महापुरुषों या किलों के नाम हटाने का निर्देश भी जारी

इसके साथ बी मुंबई में शराब की दुकानों के बोर्ड से महापुरुषों या किलों के नाम हटाने की कवायद भी शुरू हो गई है. बीएमसी ने निर्देश दिया है कि शराब की दुकानों से 10 जून तक महापुरुषों या किलों के नाम हटा दिए जाएं. नियम न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है.

ये भी पढ़ें

Mumbai News: बीजेपी नेता समेत तीन के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस, 52 करोड़ रुपये के घोटाले का है आरोप

Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में तीन महीनों में पहली बार 700 के पार पहुंचे दैनिक कोविड केस, मौत में 70% की गिरावट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget