एक्सप्लोरर

Mumbai News: बीजेपी नेता समेत तीन के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस, 52 करोड़ रुपये के घोटाले का है आरोप

मुंबई में EOW ने बीजेपी नेता मोहित कंबोज के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक से लिए 5.28 करोड़ के लोन का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में केस दर्ज किया है. वहीं बीजेपी नेता ने सभी आरोपों से इंकार किया है.

मुंबई:  शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भाजपा नेता मोहित कंबोज सहित एक कंपनी के दो डायरेक्टरों  के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) को 52.8 करोड़ रुपये का गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. ये केस एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. वहीं बीजेपी नेता ने सभी आरोपों से इंकार किया है और कोर्ट में जाने की बात कही है. 

बैक को गलत तरीके से पहुंचाया गया नुकसान

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईओबी के चीफ रीजनल मैनजर ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. अधिकारी ने कहा, 'हमने एक कंपनी और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि इन्होंने 2011 से 2015 के बीच बैंक से 52.8 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था.' बीजेपी नेता कंबोज भी कंपनी के डायरेक्टरों में से एक हैं. अधिकारी ने कहा कि बैंक से लिए गए लोन का उपयोग उस उद्देश्य के लिए नहीं किया गया था जिस मकसद से वह लिया गया था. इससे बैंक को गलत तरीके से नुकसान हुआ. पुलिस ने कहा कि कंपनी के निदेशकों ने क्रेडिट सुविधाएं भी ली हैं.  पुलिस ने कहा कि बैंक द्वारा की गई आंतरिक जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ था.

बीजेपी नेता कंबोज ने ट्वीट कर आरोपों से किया इंकार

वहीं बीजेपी नेता कंबोज ने ट्वीट कर खुद लगे आरोपों से इंकार किया है. कंबोज ने अपने ट्वीट में लिखा है,” मुझे मेरे सूत्रों से पता चला है कि, आज मेरे खिलाफ ईओडब्ल्यू मुंबई में सीपी संजय पांडे द्वारा एक मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज की गई है! अगर आप मेरे खिलाफ एफआईआर करके सोचते हैं,एक ऐसे मामले में जो बहुत पहले सुलझा हुआ है और मेरी आवाज दबा सकते है या आप मुझे डरा सकते हैं तो आप गलत हैं.मैं तथ्यों के साथ कोर्ट जाऊंगा.”

बीजेपी नेता वे वीडियो शेयर कर रहा मेरी आवाज नहीं दबा सकते

उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी अपलोड किया है. इस वीडियो में, उन्होंने कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि कुछ पुरानी कंपनी जो 2017 में बंद हो गई थी और उसके बैंक मुद्दों को निकालकर, एक मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर एमवीए सरकार को लगता है कि इस तरह की कार्रवाई करके वे उनकी आवाज दबा सकते हैं, तो उन्हें इस तरह के मनगढ़ंत कहानी का डर नहीं है. वे कोर्ट में जाएंगे और वहां दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.”

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शिकायत पर आधारित है और सत्यापन की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली सहित तमाम राज्यों के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज कितने बढ़े? लेटेस्ट रेट यहां चेक करें

Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में तीन महीनों में पहली बार 700 के पार पहुंचे दैनिक कोविड केस, मौत में 70% की गिरावट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget