एक्सप्लोरर

Mumbai Monorail Suspended: मुंबई मोनोरेल सेवा स्थगित, एबीपी न्यूज़ से बोले MMRDA के प्रमुख संजय मुखर्जी

ABP Reshaping India Conclave: एबीपी रीशेपिंग इंडिया कॉन्क्लेव में MMRDA के प्रमुख संजय मुखर्जी ने मुंबई के मोनोरेल सर्विस को सस्पेंड करने की जानकारी दी.

मुंबई में मोनोरेल सेवा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) के प्रमुख संजय मुखर्जी ने ABP न्यूज़ के खास कार्यक्रम एबीपी रीशेपिंग इंडिया कॉन्क्लेव में मंगलवार (16 सितंबर) को दी.

उन्होंने कहा, ''मुंबई की मोनोरेल से रोजाना असंख्य यात्री यात्रा करते हैं. इस दौरान पिछले कुछ दिनों से मोनोरेल को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन लगातार आने वाली तकनीकी समस्याओं के चलते अब मोनोरेल को कुछ समय के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है.''

संजय मुखर्जी ने कहा, ''मोनोरेल में पैसेंजर की सीमा है. ओवरलोडिंग की वजह से रेल रुकी थी. हम सर्विस को सस्पेंड करने जा रहे हैं. हमारी सीएम और उप-मुख्यमंत्री से बात हुई है. एक कमेटी का गठन किया जा रहा है. पूरे प्रोसेस को एग्जामिन किया जाएगा. चार मोनोरेल चलती है, 20 से 22 लोग एक बार चढ़ते हैं. इससे नुकसान हो रहा है. नई ट्रेन लाएंगे.''

संजय मुखर्जी ने कहा कि 70 किलोमीटर मेट्रो मुंबई में ऑपरेशनल है. इस फाइनेंशियल इयर में 50 किलोमीटर और मेट्रो सर्विस शुरू हो जाएगी.

हाल ही में आई थी खराबी की शिकायत

मुंबई के वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच सोमवार (15 सितंबर) को सुबह तकनीकी खराबी के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुक गई थी. इसके बाद उसमें सवार सभी 17 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया. 

इससे पहले 19 अगस्त को भारी बारिश के बीच मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल में 582 यात्री कई घंटे तक फंसे रहे थे, जिन्हें बाद में दमकल विभाग ने निकाला. इसके अलावा, एक और मोनोरेल ट्रेन आचार्य अत्रे नगर स्टेशन पर फंस गई थी, जहां से 200 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मुंबई में भारत की एकमात्र मोनोरेल प्रणाली है, जो 19.74 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संत गाडगे महाराज चौक से चेंबूर तक संचालित होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget