एक्सप्लोरर

Mumbai News: राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा टलने से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को नुकसान?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने 5 जून को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा स्थगित कर दिया है. आज सुबह उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया कि अयोध्या यात्रा को अस्थायी स्थगित किया गया है.

Mumbai News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने 5 जून को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा (Ayodhya Visit) टाल दिया है. आज सुबह उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है. अयोध्या यात्रा स्थगित करने के पीछे का कारण साफ नहीं है.  यह घोषणा एमएनएस को दिक्कत में डाल सकती है. एमएनएस के प्रवक्ता संदीप देशपांडे और पार्टी नेता बाला नंदगांवकर दोनों ने बताने से इनकार कर दिया कि ऐसा निर्णय क्यों किया गया. उन्होंने आश्वासन दिया कि राज रविवार को पुणे में आयोजित सार्वजनिक रैली में खुलासा करेंगे.

MNS की बेचैनी को शिवसेना ने कैसे बढ़ाई?

एमएनएस की बेचैनी को बढ़ाते हुए, शिवसेना (Shiv Sena) के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) और राज्य कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) दोनों ने घोषणा की कि राम लला दर्शन के लिए उनके आगामी दौरे तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेंगे और उनकी यात्राएं गैर-राजनीतिक होंगी. उत्तर प्रदेश और यहां तक कि अन्य उत्तरी राज्यों में उनकी अयोध्या यात्रा का विरोध करने वाले बीजेपी (BJP) के कुछ नेताओं और कार्यकतार्ओं की तरफ से बड़े पैमाने पर विरोध के बीच राज ठाकरे ने अचानक निर्णय लिया.

बीजेपी नेता और कार्यकर्ता 2008 में एमएनएस आंदोलन में उत्तर भारतीयों के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए माफी की मांग कर रहे थे. राज विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) ने किया था. उन्होंने चेतावनी दी थी कि जब राज ठाकरे माफी नहीं मांगते, उनके लाखों समर्थक जून में अयोध्या प्रवेश को रोक देंगे. हालांकि राज ने कुछ भी दौरा रद्द करने का खुलासा नहीं किया है. ऐसी अटकलें हैं कि स्थगन स्वास्थ्य कारणों से हो सकता है.

Maharashtra: पुणे में अलग-अलग घटनाओं में 4 स्कूली बच्चों, 5 महिलाओं की जलाशय में डूबने से हुई मौत

राज के माफी मांगने तक रहेगा आंदोलन जारी

बृजभूषण शरण सिंह ने स्थगन के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि राज ने यात्रा रद्द कर दी है. उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि राज माफी नहीं मांग लेते. इससे पहले, धमकियों को देखते हुए नंदगांवकर ने महा विकास आघाड़ी के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की और राज्य सरकार या केंद्र से राज के लिए सुरक्षा की मांग की. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि, "राज के एक बाल को भी नुकसान पहुंचा तो महाराष्ट्र जल जाएगा." राज्य की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग पर आंदोलन शुरू करने के बाद से राज एक महीने से सुर्खियों में हैं.

Mumbai News: मुंबई के बांद्रा में 60 लाख के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया नाइजीरिया का नागरिक, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget