एक्सप्लोरर

मुंबई: चोरी का शक और दोस्त के सामने शख्स की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

हसन शेख अपने दोस्त व्यंका के साथ शराब पीने के लिए गया था. इसी दौरान असलम अंसारी वहां पहुंचा और दोनों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.

Mumbai Crime News: मुंबई के माहिम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चोरी के शक में 40 वर्षीय हसन शेख की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 

माहिम पुलिस ने आरोपी मोहम्मद असलम अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बेरहमी से पिटाई

मृतक की पहचान हसन शेख के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त व्यंका के साथ शराब पीने के लिए गया था. पुलिस के मुताबिक, उसी दौरान आरोपी असलम अंसारी वहां पहुंचा और दोनों पर चोरी करने के आरोप लगाए. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई. इसी दौरान अंसारी ने हसन को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. हमले में हसन गंभीर रूप से घायल हो गया.

आरोपी की तलाश जारी

मारपीट में गंभीर रूप से घायल हसन को तत्काल भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

पुलिस के अनुसार, मारपीट की घटना 14 मई की रात करीब 11:50 बजे हुई. वहीं डॉक्टरों ने 15 मई की रात करीब 1:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया.

CCTV फुटेज की जांच जारी

फिलहाल माहिम पुलिस पूरे घटनाक्रम की तहकीकात कर रही है और आरोपी के अपराध के पीछे की वजह जानने में जुटी है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में अलग अलग टीमें गठित की गई हैं, जिसमें से एक टीम CCTV फुटेज की जांच कर रही है तो दूसरी टीम टेक्निकल एनालिसिस कर रही है. 

ह्यूमन इंटेलिजेंस की ली जाएगी मदद

एक अधिकारी ने बताया कि हम ह्यूमन इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल कर रहे हैं और आरोपी की तलाश कर रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget