एक्सप्लोरर

मुंबई के छात्र ने सोशल मीडिया पर अश्लील लिंक पर क्लिक किया, और गंवा दिए लाखों

मुंबई के भांडुप इलाके में एक कॉलेज छात्र ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो कॉल का वादा करने वाले एक व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक किया. इसके बाद वो ठगी का शिकार बन गया.

Mumbai News: अगर आप इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के लालच में आकर किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ सकता है न सिर्फ मानसिक रूप से, बल्कि आर्थिक रूप से भी.

मुंबई के भांडुप इलाके में सामने आई एक चौंकाने वाली ठगी की घटना है, जहां पर एक कॉलेज छात्र ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो कॉल का वादा करने वाले एक व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक किया. शुरुआत में तो उसे 2000 रुपये में "सेवा" देने की बात कही गई, लेकिन जल्द ही यह लालच एक बड़े जाल में तब्दील हो गया.

झांसा, डर और जबरन वसूली का शिकार बना छात्र
पहले उसे छोटी-छोटी फीसों के नाम पर कुल 4999 रुपये तक का भुगतान करवाया गया. जब उसने और पैसे देने से इनकार किया, तो एक नए नंबर से कॉल आया. कॉलर ने खुद को "रविंद्र सिंह, यूपी पुलिस" का अफसर बताया और छात्र को धमकाया कि उस पर एक लड़की के यौन उत्पीड़न का केस दर्ज है. डर के मारे छात्र ने अलग-अलग किश्तों में कुल 2.74 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

पुलिस में शिकायत, जांच जारी
जैसे ही छात्र को ठगी का एहसास हुआ, उसने भांडुप पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बचने के लिए क्या करें?

मुंबई पुलिस इस तरह की ठगी से बचने के लिए लोगों को लगातार अलर्ट करती रही है. पुलिस के मुताबिक,

• सोशल मीडिया पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें.
• अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल या मैसेज से सावधान रहें.
• कोई भी सरकारी अफसर कभी इस तरह पैसे की मांग नहीं करता.
• ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget