एक्सप्लोरर

मुंबई में मोबाइल चोरी के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mumbai Crime: मुंबई के साकीनाका इलाके में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में दो लोगों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

Mumbai News: मुंबई के साकीनाका इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी के मोबाइल फोन को लेकर दो लोगों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में मुंबई की साकीनाका पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.  

मृतक की पहचान अशोक अविनाश तुलसे (उम्र 30) के रूप में हुई है. शिकायत के अनुसार, अशोक ने सुरेश डुंगव का मोबाइल फोन कथित तौर पर चुरा लिया था. चोरी से गुस्साए सुरेश और उसके बेटे लक्ष्मण डुंगव ने साकीनाका के काजूपाड़ा इलाके में अशोक का पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों ने अशोक को तुरंत घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद अशोक के भाई आकाश तुलसे (उम्र 24) ने पुलिस को मामले की सूचना दी. उसकी शिकायत के आधार पर मुंबई की साकीनाका पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत सुरेश और लक्ष्मण डुंगव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई और सुरेश और लक्ष्मण को अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया.

आरोप है कि अशोक ने कथित तौर पर सुरेश का मोबाइल फोन चुरा लिया और भाग गया. सुरेश ने अपने बेटे लक्ष्मण को इसकी जानकारी दी और दोनों ने मिलकर अशोक की तलाश शुरू कर दी, आखिरकार उन्हें काजूपाड़ा में एक बार के पास अशोक मिल गया. दोनों ने अशोक को पकड़ा और उसको पकड़ कर उसे पीटना शुरू कर दिया. हाथापाई के दौरान उन्होंने उसे धक्का दिया,जिससे वह गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई.बाद में मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि अशोक की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी.

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की सभी बसों में लगाए जाएंगे CCTV कैमरे, पुणे में रेप की घटना के बाद सरकार के आदेश

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget