एक्सप्लोरर

Mumbai Local Train Service: मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन रुकी, नवी मुंबई स्टेशन पर सिग्नल में आई खराबी

Maharahtra News: नवी मुंबई रेलवे स्टेशन पर सुबह सिग्नलिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी की वजह से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई. हालांकि खराबी को दूर कर लिया गया है.

Mumbai Local Train Service: मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा एक बार फिर से प्रभावित हुई है. मध्य रेलवे (CR) द्वारा संचालित मुंबई की हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर स्थित नवी मुंबई रेलवे स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को सुबह के व्यस्त समय में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि जुईनगर रेलवे स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम में गड़बड़ी हुई, जिससे हार्बर (पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) और ट्रांस-हार्बर (पनवेल से ठाणे) मार्ग पर ट्रेन सेवाओं में लगभग एक घंटे की देरी हुई.

इस रूट से चली ट्रेन
मिली जानकारी के मुताबिक सिग्नल में खराबी के कारण जुईनगर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रैक बदलने वाला पॉइंट सुबह छह बजे खराब हो गया. सिग्नल खराबी ठीक होने तक उपनगरीय सेवाएं हार्बर लाइन के सीएसएमटी से वाशी के बीच और ट्रांस-हार्बर मार्ग पर ठाणे से नेरुल के बीच चल रही थीं. सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि हालांकि, इस समस्या का समाधान हो गया है और बाद में सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन कई ट्रेनों के रुके होने के कारण दोनों मार्गों पर देरी होने से यात्रियों के असुविधा हुई.

इससे पहले भी ट्रेन हुई प्रभावित
वहीं यात्रियों ने कहा कि सेवाओं के फिर से शुरू होने के बाद भी स्थानीय लोगों को हार्बर लाइन पर सुबह के व्यस्त समय के दौरान कम से कम 20 मिनट की देरी हुई. हालांकि, ट्रांस-हार्बर लाइन पर थोड़ा कम समय लगा. हार्बर लाइन पर प्रतिदिन लगभग 10 लाख यात्री ट्रेनों में यात्रा करते हैं. इससे पहले 9 नवंबर को पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई थी. अंधेरी और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच सिग्नल फेल होने की वजह से पश्चिम रेलवे की सेवाएं प्रभावित हुई थी और इस कारण कुछ ट्रेनें रास्ते में फंस गई थी. 

Pune Bandh: राज्यपाल कोश्यारी के बयान के खिलाफ पुणे में बंद, कई हिस्सों में दिखा असर, दुकानें रहीं बंद

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget