एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई से कोंकण जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, 1 सितंबर से चलेगी रो-रो फेरी

RoRo Ferry Services: मुंबई से रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए रो-रो फेरी सेवा शुरू होगी. अब 12 घंटे की सड़क यात्रा सिर्फ 3-5.5 घंटे में पूरी होगी. किराया 2,500 रुपए से शुरू.

गणेश चतुर्थी पर राज्य सरकार ने कोंकणवासियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. मुंबई के भाऊचा धक्का (फेरी व्हार्फ) से रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग तक अब रो-रो (रोल-ऑन/रोल-ऑफ) फेरी सेवा शुरू होने जा रही है. यह सेवा 1 सितंबर से मौसम स्थिर होने के बाद शुरू होगी. खास बात यह है कि यह फेरी 25 नॉट की रफ्तार से चलेगी और दक्षिण एशिया की सबसे तेज फेरी सेवा होगी.

12 घंटे की सड़क यात्रा अब सिर्फ 3 से 5.5 घंटे

अभी तक मुंबई से रत्नागिरी या सिंधुदुर्ग पहुंचने में 10 से 12 घंटे लगते हैं. लेकिन इस फेरी के शुरू होने के बाद सफर महज 3 से 5.5 घंटे में पूरा हो जाएगा. रत्नागिरी के जयगढ़ तक का समय 3 से 3.5 घंटे और सिंधुदुर्ग के विजयदुर्ग तक का समय 5 से 5.5 घंटे होगा.

एम2एम प्रिंसेस नाम की यह फेरी एक बार में 656 यात्रियों को लेकर जा सकती है. इसके अलावा 50 चारपहिया गाड़ियां और 30 दोपहिया वाहन भी समा सकते हैं. साइकिल से लेकर बड़ी बस तक ले जाने की सुविधा इसमें होगी.

कितना होगा किराया

इकोनॉमी क्लास के लिए 2,500 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 4,000 रुपए, बिजनेस क्लास के लिए 7,500 रुपए, फर्स्ट क्लास का किराया 9,000 रुपए रखा गया है.

वहीं कार के लिए 6,000, बाइक के लिए 1,000, साइकिल के लिए 600, मिनीबस के लिए 13,000, 30 सीटर बस के लिए 14,500, 45 सीटर बस के लिए 17,000, बड़ी बस के लिए 21,000 का किराया रहेगा.

किराए को लेकर क्या बोले मंत्री

बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि किराया भले ही ज्यादा लगे, लेकिन समय की बचत अमूल्य है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग मुंबई से सिंधुदुर्ग के चिपी हवाई अड्डे तक जाते हैं, वे 18 से 27 हजार रुपये तक का हवाई टिकट भी खरीदते हैं.

आगे और कहां तक पहुंचेगी सेवा

शुरुआत में यह सेवा रत्नागिरी के जयगढ़ और सिंधुदुर्ग के विजयदुर्ग तक जाएगी. जयगढ़ की जेट्टी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर है. यात्रियों की सुविधा के लिए रत्नागिरी तक 4-5 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी. भविष्य में जेट्टी को सीधे रत्नागिरी टर्मिनल तक बढ़ाया जाएगा. साथ ही श्रीवर्धन और मांडवा जैसे ठिकानों को भी जोड़ा जाएगा.

30 साल बाद कोंकण में लौटी रो-रो सेवा

राणे ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है. 30 साल बाद कोंकण में रो-रो फेरी सेवा लौट रही है.” उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए 147 अनुमतियां मिल चुकी हैं, जिनमें डीजी शिपिंग और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट जैसी एजेंसियां शामिल हैं.

मुंबई-गोवा हाईवे की खराब स्थिति को लेकर जब सवाल पूछा गया तो राणे ने कहा, “हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं. उम्मीद है कि अगले गणपति सीजन तक हालात बेहतर होंगे.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget