एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार रिक्शा ने मारी थी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी-कुर्ला रोड पर 60 वर्ष के बुजुर्ग की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा की चपेट में आकर मौत हो गई,. पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Maharasthra News: मुंबई के अंधेरी-कुर्ला रोड पर सड़क पार कर रहे 60 वर्ष के बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार रिक्शा ने टक्कर मार दी. इस हादसे में शख़्स बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद घायल बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

भोजन के लिए मेट्रो स्टेशन के पास बुजुर्ग मांगता था भीख 

इस पूरे मामले में मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि अंधेरी कुर्ला रोड,उत्तर की ओर, मेट्रो स्टेशन नंबर 4 के पास एक दुर्घटना हुई है. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि व्यक्ति सड़क पर बेहोश पड़ा था.

पुलिस ने उसे डॉ. आर एन कूपर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दिखा कि एक तेज रफ्तार रिक्शा ने उसको उड़ाया और मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई. मृतक अपनी मौत से दो तीन दिन पहले मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में घूम रहा था और भोजन के लिए भीख मांग रहा था.

रिक्शा चालक हुआ गिरफ्तार

पुलिस काे सीसीटीवी में रिक्शा का नंबर मिला. पुलिस ने रिक्शा चालक को घटना के कुछ घंटों बाद पकड़ लिया. उसने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति अचानक सड़क पार करते हुए उसके ऑटो रिक्शा से टकरा गया, जिससे वह गिर गया. डर के मारे वह मौके से भाग गया. पुलिस ने रिक्शा चालक सोहराब महफूज हुसैन शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget