एक्सप्लोरर

पुणे पुल हादसे से सीख, एकनाथ शिंदे ने सभी पुराने ब्रिज का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के दिए आदेश

Pune Bridge Collapse: पुणे के कुंडमला में इंद्रायणी नदी पर स्थित पुल के टूटने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जिला प्रशासन से संपर्क साधकर राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

Pune Bridge Collapse News: पुणे जिले के मावल तहसील के तालेगांव के पास कुंडमला में इंद्रायणी नदी पर स्थित एक पुराना पुल ढह गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 20 से 25 लोगों के बह जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों का तुरंत इलाज कराने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं.

कुंडमला में इस हादसे की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा और बचाव कार्य में तेजी लाने, एनडीआरएफ की टीमों, दमकल विभाग की गाड़ियों और एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए.

पुराने पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के आदेश

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मुख्य सचिव सुजाता सौनिक से फोन पर चर्चा कर राज्य के ऐसे पुराने पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के आदेश दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कुंडमला इलाके में हुई, जहां अक्सर पिकनिक मनाने वाले लोग पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी का जलस्तर उफान पर है.

पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से की बात

पुणे में हुए हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है. पीएम मोदी इस समय साइप्रस में हैं. उन्हें प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई. पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढहने से हुए हादसे में 2 लोगों की जान गई और 32 लोग जख्मी हुए हैं.

सीएम फडणवीस ने क्या कहा?

इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर कहा, ‘‘पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुई त्रासदी की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पूरी तरह ठप, पुणे में स्कूल भी बंद
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पूरी तरह ठप, पुणे में स्कूल भी बंद
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget