एक्सप्लोरर

Mumbai Covid-19 Cases: मुंबई में लगातार कोरोना केस और संक्रमण दर में कमी, क्या काबू में आ रही है तीसरी लहर या सेल्फ किट कर रही है खेल?

मुंबई में लगातार तीन दिन से कोरोना के मामले कम हो रहे हैं वहीं संक्रमण दर भी कम देखी जा रही है. ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है क्या सेल्फ किट के चलते सरकार तक सही आंकड़े नहीं पहुंच पा रहे हैं.

Mumbai Corona Cases: मुंबई में कोरोना केस तेजी से कम हो रहे हैं. लगातार तीसरे दिन मुंबई में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी गई. लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल सामने आया है कि क्या तीसरी लहर खत्म हो रही है या सरकार के पास सही आंकड़े नहीं पहुंच रहे. इस बारे में सेल्फ कोविड टेस्ट किट खतरा बन गयी है. BMC मुंबई में कोरोना सेल्फ टेस्ट किट की बिक्री पर सतर्क हो गई है और खुद से कोविड टेस्ट करके जानकारी छुपाने वालों पर कारवाई करने की तैयारी कर रही है.

घर पर सेल्फ टेस्ट करने वालों का आंकड़ा सरकार को नहीं मिल पा रहा है

बता दें कि कोरोना सेल्फ टेस्ट किट आजकल ऑनलाइन या मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है. इस किट के सहारे घर पर ही खुद कोरोना टेस्ट किया जा सकता है. लेकिन ये सुविधा बीएमसी के लिए चिंता बन गई है. चिंता की बात यह है कि जो लोग किट के जरिए टेस्ट कर रहे हैं उसका आंकड़ा सरकार को नहीं मिल पा रहा. जिसकी वजह से सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठ रहे हैं.उदाहरण के लिए तीन दिन से मुंबई में कुल केस घट रहे हैं

  • 7 जनवरी को 20971 केस थे
  • 8 जनवरी को 20318 केस रह गए
  • 9 जनवरी को 19474 केस रह गए 
  • 10 जनवरी को 13648 केस रह गए.

मुंबई में 96000 लोगों ने किट के माध्यम से कोरोना टेस्ट किया है

अब सवाल ये है कि क्या मुंबई में केस कम हो रहे हैं या लोग सरकार को पॉजीटिव होने के बारे में नहीं बता रहे. अब तक मुंबई में 96000 लोगों ने किट के माध्यम से कोरोना टेस्ट किया है. उसमें से सिर्फ 3000 लोगों ने खुद को पॉजिटिव घोषित किया है. वहीं आधिकारिक रूप से टेस्ट किए जाने का आंकड़ा कुछ और कहानी कह रहा है.

  • 7 जनवरी को पॉजीटिविटी रेट 28.95 % थी
  • 08 जनवरी को पॉजीटिविटी रेट घटकर 28.61 फीसदी रह गई
  • 09 जनवरी को पॉजीटिविटी रेट घटकर 28.53 % रह गई
  • 10 जनवरी को  23.04 फीसदी रह गई.

जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इसके दो ही मतलब हो सकते हैं या तो मुंबई में कोरोना लहर थम गई है या सरकार को सही आंकड़े नहीं मिल रहे. वहीं इस बारे में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का कहना है कि अगर किसी ने जानकारी छिपाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी लेकिन अभी किट की बिक्री बंद करने पर फैसला नहीं हुआ है.

बता दें कि सेल्फ कोविड टेस्ट किट जब बाजार में आया था तब बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी ने इसका प्रचार किया था. अब कई कंपनियों के कोविड टेस्ट किट बाजार में उपलब्ध हैं जो सरकारों के लिए एक चुनौती बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

Pune News: पुणे में लगातार कोरोना की चपेट में पुलिस विभाग, पिछले एक सप्ताह में 232 हुए कोरोना संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget