एक्सप्लोरर

औरंगजेब मामले में अबू आजमी को जमानत देते हुए कोर्ट ने लगाई फटकार, 'राजनेता होने के नाते...'

Abu Azmi News: अबू आज़मी को मुंबई कोर्ट ने चेताया कि वे भड़काऊ बयान देने से बचें, क्योंकि एक वरिष्ठ नेता के गैरज़िम्मेदाराना बयान दंगे भड़का सकते हैं.औरंगजेब विवाद मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है.

Mumbai Court on Abu Azmi: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को मुंबई कोर्ट ने चेतावनी दी है. मुंबई कोर्ट ने कहा है कि अबू आजमी को किसी भी इंटरव्यू के दौरान संयम बरतना चाहिए, क्योंकि उनके जैसे वरिष्ठ नेता का 'गैर-जिम्मेदाराना' बयान दंगे भड़काने की क्षमता रखता है. 

एडिशनल सेशंस जज वीजी रघुवंशी ने अबू आजमी को फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिज जमानत याचिका अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी है. दरअसल, मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के मामले में अबू आजमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. 

अबू आजमी को हिरासत में लेने की जरूरत नहीं- कोर्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस वीजी रघुवंशी ने कहा कि अबू आजमी का अपराध एक इंटरव्यू के दौरान दिए गए कुछ बयानों से जुड़ा हुआ है. ऐसे में सपा विधयाक को पुलिस हिरासत में लिए जाने की या उनसे पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. इसके चलते अबू आजमी को अग्रिम जमानत दे दी जा रही है. 

एक राजनेता होने के नाते समझें जिम्मेदारी- कोर्ट
कोर्ट ने नोट किया कि अबू आजमी राजनीति से जुड़े हैं और एक बिजनेसमैन भी हैं. ऐसे में यह संभव नहीं है कि वह न्याय की राह से भाग जाएं. जमानत अर्जी मंजूर करते हुए कोर्ट ने अबू आजमी को एक बार फिर चेतावनी दी कि इंटरव्यू देते समय संयम बनाए रखें और मौजूदा परिस्थितियों का भी ध्यान रखें और उनका सम्मान करें. कोर्ट ने कहा, "हमें उम्मीद है कि एक राजनेता होने के नाते याचिकाकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे."

अबू आजमी ने क्या कहा था?
जानकारी के लिए बता दें कि मानखुर्द-शिवाजी नगर से विधायक अबू आजमी के खिलाफ यह केस बीते सप्ताह दर्ज किया गया था. महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के राज में हिन्दुस्तान की सीमाएं अफगानिस्तान और बरमा तक जाती थीं. उस दौरान देश का जीडीपी दुनियाभर की जीडीपी का 24 फीसदी था. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget