एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई के इन 17 रेलवे स्टेशनों की बदल जाएगी तस्वीर, यात्रियों को मिलेगी ये बेहतरीन सुविधाएं

Mumbai Railway Station Upgrade: मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क के कई स्टेशन काफी पुराने हैं. इन्हें अपग्रेड करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा. मुंबई के 17 रेलवे स्टेशनों का कायापलट किया जाना है.

Mumbai Railway Station: मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है. लोकल ट्रेन शहर में आने-जाने का सबसे भरोसेमंद साधन है. अब रेलवे 17 स्टेशनों का कायाकल्प करने जा रहा है. इसके लिए तैयारी की जा रही है. जिसमें सेंट्रल और वेस्टर्न दोनों के रेलवे स्टेशन शामिल हैं. जल्द ही यह काम शुरू किया जायेगा. मुंबई के बारिश की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर स्टेशनों पर 'वॉटर फॉल' के वीडियो भी शेयर होने लगे हैं.

किसे मिलेगा काम?
मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क के कई स्टेशन काफी पुराना हैं. इन्हें मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रॉजेक्ट के तहत सुधारा जाना है. स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट से लेकर प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुगम बनाने के लिए मुंबई रेल विकास निगम 17 स्टेशनों का कायाकल्प करेगा. इसकी निविदा जल्द जारी की जाएगी. MRVC ने बताया कि, काम की शुरुआत मानसून के बाद होगी. काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को 36 महीने दिए जाएंगे. इसके अलावा, CSMT जैसे बड़े स्टेशनों का रीडिवेलपमेंट प्लान है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

पहले चरण में क्या-क्या होगा?
पहले चरण के तहत पश्चिम रेलवे के 7 स्टेशनों को नया रूप देने की तैयारी है. चर्नी रोड, ग्रांट रोड, जोगेश्वरी, मरीन लाइंस, मालाड, लोअर परेल और प्रभादेवी को लगभग 50 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जाएगा. मध्य रेलवे के सैंडहर्स्ट रोड, वडाला, कुर्ला, परेल, माटुंगा, दिवा, मुंब्रा, शहाड, टिटवाला, इगतपुरी, चिंचपोकली, कांजुरमार्ग, विक्रोली, भायखला और विद्याविहार को शामिल किया गया है. इन स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा और यहां बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी. 

स्टेशनों पर मिलेगी ये सुविधाएं?
खार रोड स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर डेक का काम हो रहा है. पश्चिम दिशा में नया प्लैटफॉर्म और प्रवेश द्वार बनाया जाएगा. टिकट विंडो और रेलवे की अन्य इमारतों का ट्रांसफर किया जाएगा. स्टेशन पर चार ऐस्केलेटर्स लगाए जाएंगे. इसी तरह, घाटकोपर स्टेशन पर भी काम जारी है. इस स्टेशन पर पहले फेज में डेक बनाने का काम जारी है. मेट्रो और सबर्बन स्टेशन जोड़ने के लिए एक नया ब्रिज बनाया जायेगा. नए डेक को ऐस्केलेटर्स से जोड़ा जाएगा. पहले फेज का काम दिसंबर तक पूरा होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'संजय राउत की BJP को चेतावनी, 'वैगनर सेना' से की शिंदे गुट की तुलना, बोले- 'महाराष्ट्र में भाड़े की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget