एक्सप्लोरर

Watch: 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान', तिरंगा यात्रा में CM फडणवीस ने लगाए नारे

BJP Tiranga Yatra: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तुम कहीं भी छुपोगे हम घुसकर मारेंगे. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर गोली चलेगी तो यहां से तोप और गोले चलेंगे.

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर मुंबई में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नारे लगाए. उन्होंने 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान' के नारे लगाकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया. सीएम फडणवीस के साथ बीजेपी की तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए.

तुम कहीं पर भी छुपोगे, हम घुसकर मारेंगे- सीएम फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा, "जिन इरादों ने भारत में इस प्रकार का काम किया है, हमारे लोगों को मरने पर मजबूर किया, उन इरादों को और उन इरादों के इंफ्रास्ट्रक्चर को चकनाचूर कर दिया जाएगा. तुम कहीं पर भी छुपोगे, हम घुसकर मारेंगे. हम तुमको छोड़ने वाले नहीं हैं." सीएम ने कहा कि नौ आतंकी ठिकानों को वहां तबाह कर दिया गया. उसे भी तबाह कर दिया गया जहां 'हरामखोर' कसाब की ट्रेनिंग हुई थी.

गोली चलेगी तो यहां से तोप-गोले चलेंगे- डिप्टी सीएम शिंदे

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "गोली चलेगी तो यहां से तोप गोले चलेंगे." उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद किया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जैसी हिम्मत दिखाई वैसी हिम्मत आज तक किसी ने नहीं दिखाई. हमें प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है. ये नया भारत है. देश प्रधानमंत्री और हमारी सेना के साथ खड़ा है. 

विपक्ष को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी नसीहत

इससे पहले मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष को ऐसे समय में हमारे भारतीय जवानों का साथ देना चाहिए. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में आतंकवादी अड्डों को खत्म करने और पाकिस्तानी एयरबेस को तहस नहस करने की हिम्मत दिखाई है. विपक्ष को हमारी तीनों सेनाओं का अभिनंदन करना चाहिए. एकनाथ शिंदे ने कहा, "पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उड़ा गया इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ." 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget