एक्सप्लोरर

मुंबई में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगे चेतावनी वाले पोस्टर, 'कानून हाथ में लेने...'

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले दिनों पुलिस की कार्रवाई में कम से कम 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. जो कि अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन के साथ ही अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ पुलिस और सेंट्रल एजेंसी की कार्रवाई जारी है. इस बीच मुंबई में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के लिए चेतावनी ज़ारी की गई है. यह पोस्टर बीजेपी के एक नेता द्वारा लगवाया गया है. 

चेतावनी वाले बैनर में लिखा गया है कि हमारी बस्ती, हमारा नगर, ज़िला, राज्य, देश, स्कूल-कॉलेज और व्यापार-रोज़गार छोड़कर चले जाएं. ऐसा कहा गया है कि आम लोग प्रशासन का साथ भी चाहते हैं और कानून भी हाथ में लेने को तैयार हैं. ये पोस्टर बीजेपी नेता विश्वबंधु राय ने लगाया है. ये विश्वबंधु राय वही हैं जिन्होंने अक्टूबर में भी मुंबई में 'बंटेंगे तो कटेंगे' का पोस्टर लगाया था. जिसमें योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी हुई थी.

महाराष्ट्र में इससे पहले भी ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं. 2020 में ऐसा एक पोस्टर लगाया गया था जिसमें राज ठाकरे और उनके बेटे अमित ठाकरे की तस्वीर थी जिसमें लिखा गया था कि बांग्लादेशी देश से बाहर जाओ वरना तुम्हें मनसे स्टाइल में भगाया जाएगा.

15 दिनों में 36 अवैध प्रवासी पकड़े गए

महाराष्ट्र में लगातार अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. मुंबई में पिछले दिनों 36 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था. मुंबई के मुस्लिम बहुल इलाके गोवंडी, शिवाजनीगर, मानखुर्द देवनार, घाटकोपर और चुनाभट्टी से 15 दिन के भीतर 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है जो कि अवैध रूप से मुंबई में रह रहे थे. ये 10-15 साल से मुंबई में रह रहे थे.

ये सभी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे. इन सभी ने फर्जी दस्तावेज के जरिए अपना आधार कार्ड बनवाया था. जांच-पड़ताल के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया. मुंबई की तरह दिल्ली में भी अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. जांच के बाद उन्हें बांग्लादेश भेज दिया गया था.

ये भी पढ़ें- AAP की जीत की भविष्यवाणी पर अपनों ने घेरा तो पृथ्वीराज चौहान ने दी सफाई- 'कांग्रेस पार्टी ने...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget