एक्सप्लोरर

मुंबई के अटल सेतु से कूदकर इंजीनियर ने दी जान, जानिए क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

Atal Setu Suicide News: कर्ज से तंग आकर एक कारोबारी ने अटल ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस बिजनेसमैन ने आत्महत्या करने से पहले फोन पर अपनी बेटी और पत्नी से बात की थी.

Mumbai Viral Video: मुंबई में आर्थिक तंगी के कारण तनाव से जूझ रहे 38 वर्षीय इंजीनियर ने बुधवार दोपहर यहां अटल सेतु से कथित तौर पर छलांग लगा दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. देर शाम एक अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाश जारी है.

अटल सेतु से लगाई छलांग
उन्होंने बताया कि डोंबिवली के निवासी के. श्रीनिवास ने दोपहर करीब 12:30 बजे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु के नाम से प्रसिद्ध) के न्हावा शेवा छोर पर अपनी कार पार्क करने के बाद समुद्र में छलांग लगा दी.

मुंबई कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
इस वायरल वीडियो को कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है. कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए लिखा, "38 वर्षीय इंजीनियर श्रीनिवास ने वित्तीय और रोजगार संबंधी कठिनाइयों के कारण अटल सेतु ट्रांस-हार्बर पुल से छलांग लगा दी। क्या सरकार बेरोजगारी की स्थिति के बारे में ईमानदार होगी या फिर वह गुजरात में परियोजनाएं और अवसर लाने में व्यस्त है?"

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने अटल सेतु बचाव दल, तटीय पुलिस और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी है. अधिकारी ने बताया कि कल रात करीब 11:30 बजे अपने घर से निकले श्रीनिवास ने यह कदम उठाने से कुछ घंटे पहले अपनी पत्नी और चार साल की बेटी से फोन पर बात की थी.

अधिकारी ने कहा कि श्रीनिवास के परिवार के अनुसार, वह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे थे. अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, उन्होंने 2023 में कुवैत में काम करने के दौरान फर्श साफ करने वाला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था. मृतक श्रीनिवास के परिवार में उनकी पत्नी और चार साल की बेटी है.

श्रीनिवास की तलाश जारी
श्रीनिवास को खोजने के लिए चार मछली पकड़ने वाली नौकाओं, समुद्री सुरक्षा गार्डों की मदद ली जा रही है. हालांकि खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में बाधा आ रही है.  

ये भी पढ़ें: 'गजनी' की तरह सिद्धप्पा वाघमारे ने जांघ पर गुदवाए थे दुश्मनों के 20-22 नाम, मुंबई के स्पा हत्याकांड में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget