एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई में मिला Zika Virus का मामला, इलाज के बाद हुआ ठीक, BMC ने कहा- 'संक्रमण से न घबराएं'

Zika Virus: मुंबई के उपनगर चेंबुर में जीका वायरस का मामला सामने आने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हालांकि करीब 15 दिन के बाद वह व्यक्ति पूरी तरह रिकवर हो गया.

Mumbai News: मुंबई (Mumbai) में रहने वाले 79 वर्षीय एक बुजुर्ग ज़ीका वायरस (Zika Virus) से संक्रमित हो गए थे. इसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया और वह अब पूरी तरह से इससे उबर चुके हैं. यह मुंबई के उपनगर चेंबूर के रहने वाले हैं. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुधवार को यह जानकारी दी. बीएमसी ने एक बयान जारी कर कहा कि लोग जीका वायरस से घबराएं नहीं, क्योंकि जीका संक्रमण 'स्वयं ठीक होने वाली बीमारी' है. 

बीएमसी न कहा कि पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने पुष्टि की है कि उपनगर चेंबूर में रहने वाले शख्स जीका वायरस से संक्रमित थे. बयान के मुताबिक, उनमें 19 जुलाई को बुखार, नाक बंद होना और खांसी जैसे लक्षण दिखे और उन्होंने डॉक्टर को दिखाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि मरीज को ठीक होने पर 2 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. मरीज की 20 साल पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी और उन्हें मधुमेह, रक्तचाप समेत अन्य बीमारियां भी हैं.

जीका वायरस से संक्रमित व्यक्ति में नहीं दिखते लक्षण
 बीएमसी ने अपने बयान में कहा, ‘‘जीका वायरस से संक्रमित व्यक्ति खुद ही ठीक हो जाते हैं और इससे संक्रमित 80 फीसदी लोगों कोई लक्षण नहीं होता है.” बीएमसी ने कहा कि मरीज़ के घर के आसपास स्थित घरों में सर्वेक्षण किया गया लेकिन इसका कोई और मामला नहीं मिला. बयान में कहा गया है कि ज़ीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है जिनके कारण डेंगू और चिकुगुनिया भी होता है. बताया जा रहा है कि जीका वायरस से होने वाला संक्रमण इतना भयानक होता है कि कई बार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है. अगर कोई प्रेगनेंट महिला इससे संक्रमित हो जाए तो गर्भ में पल रहे शिशु की जान पर खतरा हो सकता है. 

बता दें कि बीते मई महीने में ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी ने जीका वायरस का टीका बनाया था और उस पर ह्यूमन ट्रायल शुरू कर दिया था. इससे पहले इसे जानवरों पर भी आजमाया जा चुका है.

ये भी पढ़ें-  Chandrayaan 3 Landing: डिप्टी CM अजित पवार ने दी ISRO को बधाई, कहा- 'PM मोदी के नेतृत्व में देश...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृहमंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget