एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Landing: डिप्टी CM अजित पवार ने दी ISRO को बधाई, कहा- 'PM मोदी के नेतृत्व में देश...'

Chandrayaan 3 Landing Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. अजित पवार ने कहा कि बेहद कम खर्च में पूरी योजना के साथ इस अभियान को चलाया गया है.

Chandrayaan-3 Moon Landing: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने अपने कार्यालय में लैपटॉप पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग देखी. इसका वीडियो भी उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया. भारत की इस सफलता के बाद अजित पवार ने जहां इसरो को बधाई दी वहीं उन्होंने यह भी बताया कि कैसे महाराष्ट्र ने इस चंद्रयान-3 में अपना योगदान दिया है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. 

अजित पवार ने कहा, ''चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद विश्व की चौथी अंतरिक्ष शक्ति बन गया है. चंद्रयान-3 की सफलता ने विश्व में भारत के प्रोफाइल को ऊंचा किया है और हर भारतवासी इस ऐतिहासिक घटना पर गौरवान्वित होगा. यह वैज्ञानिकों, तकनीशियनों, शोधकर्ताओं और देशवासियों के अथक प्रयास का नतीजा है. मुंबई, पुणे, सांगली, जलगांव, बुल्डाना, वलचांदनगर, जुन्नार ने भी चंद्रयान-3 अभियान में अहम भूमिका अदा की है. यह सफलता देशवासियों की एकजुटता से हासिल हुई है. इसरो के वैज्ञानिकों, तकनीशियनों, अधिकारियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई जिन्होंने चंद्रयान-3 मिशन में योगदान दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सफलता की नई ऊंचाइयां छुएगा.''

बेहद कम खर्च पर चला अभियान- अजित पवार
डिप्टी सीएम अजित पवार ने महाराष्ट्र के योगदान को गिनाते हुए कहा, ''हमें इस बात की बेहद खुशी है कि चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा है. भारत दशकों से अंतरिक्ष में सुपरपवार की तरह काम कर रहा है. आज के मून मिशन की सफलता ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है. यह अभियान बहुत कम खर्च पर बेहद सुनियोजित तरीके से चलाया गया है. इसरो के वैज्ञानिकों ने इस पर बहुत मेहनत की है. महाराष्ट्र ने भी इसमें योगदान दिया है.''

महाराष्ट्र के योगदान को रखा जाएगा याद- पवार
अजित पवार ने आगे कहा, ''अंतरिक्षयान के कुछ हिस्से मुंबई के गोदरेज एयरोस्पेस में तैयार हुए हैं. रॉकेट का हिस्सा सांगली में कवर किया गया था. फ्लेक्स नॉजल और बूस्टर पुणे की कंपनी में तैयार हुआ था जबकि एडी नॉजल जलगांव में बनाया गया था. बुल्डावना के खम्बगांव के सिल्वर और थर्मल फैब्रिक को चंद्रयान में इस्तेमाल किया गया. पुणे के दो वैज्ञानिक इस अभियान से सीधे तौरे पर जुड़े थे. इंदापुर का वलचांद इंडस्ट्री पिछले 50 वर्षों से इसरो के हर मिशन में योगदान देता आ रहा है. चंद्रयान-3 की सफलता में महाराष्ट्र का बड़ा योगदान है और यह हमेशा यह रखा जाएगा.''

ये भी पढ़ेंPune: प्याज पर निर्यात शुल्क बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, नाना पटोले बोले- 'किसानों के जख्म पर नमक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget