एक्सप्लोरर

Mumbai News: मंकीपॉक्स के खतरे को भांप BMC अलर्ट, कस्तूरबा अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

कुछ देशों से मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद मुंबई अलर्ट पर है. बीएमसी ने कस्तूरबा अस्पताल में संदिग्ध मरीजों के लिए पृथक वार्ड तैयार किया है. संदिग्ध मरीज 28 बिस्तरों वाले एक वार्ड में रहेंगे.

Monkeypox Virus: कुछ देशों से मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद मुंबई अलर्ट पर है. बीएमसी ने कस्तूरबा अस्पताल में संदिग्ध मरीजों के लिए पृथक वार्ड तैयार किया है. अधिकारियों ने आज जानकारी दी कि संदिग्ध मरीजों को 28 बिस्तरों वाले एक वार्ड में रखा जाएगा. जन स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मुंबई में मंकीपॉक्स के किसी भी संदिग्ध मरीज या पुष्ट मामले की कोई सूचना नहीं मिली है. पशुओं से फैलने वाले संक्रामक रोग के बारे में बीएमसी ने एक परामर्श जारी किया है. परामर्श में बताया गया है कि हवाई अड्डे के अधिकारी मंकीपॉक्स बीमारी से प्रभावित और गैर-प्रभावित देशों, जहां इसका प्रकोप बढ़ने की आशंका है, वहां से आने वाले यात्रियों की जांच कर रहे हैं.

मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए कस्तूरबा अस्पताल में तैयारी

परामर्श में कहा गया है, ‘‘संदिग्ध मरीजों को पृथक रखने के लिए कस्तूरबा अस्पताल में एक अलग वार्ड (28 बेड) तैयार किया गया है और उनके नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को जांच के लिए भेजे जाएंगे.’’ मुंबई में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को सूचित किया गया है कि मंकीपॉक्स के किसी भी संदिग्ध मामलों की कस्तूरबा अस्पताल को सूचना दें और ऐसे मरीजों को भेजें. परामर्श के अनुसार, मंकीपॉक्स पशुओं से फैलने वाला वायरल संक्रामक रोग है. मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में रोग होता है और कभी-कभी अन्य क्षेत्रों में संक्रमण के मामले देखे गए हैं.

Mumbai News: मुंबई में यौन संबंध बनाने के दौरान 61 साल का शख्स बेहोश, बाद में हुई मौत

संदिग्ध मरीजों के लिए 28 बेड वाला पृथक वार्ड किया गया तैयार

परामर्श में बताया गया है, ‘‘मंकीपॉक्स में आमतौर पर बुखार, दाने निकलने और सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं और इससे चिकित्सा संबंधी कई जटिलताएं हो सकती हैं.’’ बीएमसी ने कहा कि ये लक्षण आमतौर पर दो से चार सप्ताह तक दिखते हैं और धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं. कभी कभी मामले गंभीर हो सकते हैं और इस बीमारी से मृत्यु दर 1-10 प्रतिशत तक है. बीमारी जानवरों से इंसानों में और फिर इंसान से इंसान में फैल सकती है. परामर्श में कहा गया है, ‘‘वायरस कटी-फटी त्वचा (भले ही दिखाई न दे), श्वास नली या श्लेष्मा झिल्ली (आंख, नाक या मुंह) के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है.’’

परामर्श के मुताबिक पशु-से-मानव में वायरस का संचरण काटने या खरोंच, बुशमीट (जंगली जानवरों के मांस), शरीर के तरल पदार्थ या जख्मों के सीधे या अप्रत्यक्ष संपर्क में आने जैसे कि संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बिस्तर के संपर्क में आने से फैल सकता है. माना जाता है कि मानव-से-मानव में संक्रमण मुख्य रूप से बड़ी श्वांस कणों के माध्यम से होता है, जिन्हें आमतौर पर लंबे समय तक निकट संपर्क की आवश्यकता होती है.

मंकीपॉक्स का रोग पनपने की अवधि आमतौर पर 7 से 14 दिनों की होती है. लेकिन 5-21 दिनों तक में भी हो सकती है और इस अवधि के दौरान व्यक्ति आमतौर पर संक्रामक नहीं होता है. परामर्श में कहा गया है, ‘‘एक संक्रमित व्यक्ति दाने दिखने से 1-2 दिन पहले तक बीमारी फैला सकता है और तब तक संक्रामक बना रह सकता है जब तक कि सभी दाने मुरझा कर ठीक नहीं हो जाएं.’’

Maharashtra News: सोलापुर मंडी पहुंचे किसानों ने प्याज की कम कीमतों की शिकायत की, कहा- सड़ने देना ज्यादा अच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मम्मी को बताया तो छत से फेंक दूंगा', अपने ही 5 साल के मासूम बेटे का रेप करता रहा हैवान पिता
'मम्मी को बताया तो छत से फेंक दूंगा', अपने ही 5 साल के मासूम बेटे का रेप करता रहा हैवान पिता
Beed Accident News: बीड में मराठा आरक्षण आंदोलन से लौटते समय बड़ा हादसा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर
बीड में मराठा आरक्षण आंदोलन से लौटते समय बड़ा हादसा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर
Maharashtra: महाराष्ट्र में रिश्ते हुए शर्मसार! शराब के नशे में बेटे ने दिव्यांग पिता को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र में रिश्ते हुए शर्मसार! शराब के नशे में बेटे ने दिव्यांग पिता को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP का बड़ा दांव, सुप्रिया सुले के होने वाले समधी को मैदान में उतारा
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP का बड़ा दांव, सुप्रिया सुले के होने वाले समधी को मैदान में उतारा

वीडियोज

New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए अटैक के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम? TMC ने बताया
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए अटैक के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम? TMC ने बताया
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
बैरकपुर के पूर्व सांसद, TMC से BJP में वापसी... जानें कौन हैं अर्जुन सिंह, जिन्होंने शुभेंदु सरकार में ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
बैरकपुर के पूर्व सांसद, TMC से BJP में वापसी... जानें कौन हैं अर्जुन सिंह, जिन्होंने शुभेंदु सरकार में ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
7 Viral Moment Of IPL 2026: कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
3-4 दिन वेंटिलेटर पर थे शोएब इब्राहिम के पिता, अब एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, पत्नी दीपिका की तबियत को लेकर कहा ये
3-4 दिन वेंटिलेटर पर थे शोएब इब्राहिम के पिता, अब एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, पत्नी दीपिका की तबियत को लेकर कहा ये
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
Ludhiana News: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
लुधियाना: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
JEE एडवांस्ड में बिहार के शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय, जानें उनकी कहानी
JEE एडवांस्ड में बिहार के शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय, जानें उनकी कहानी
Embed widget