एक्सप्लोरर

Mumbai: हवाई जहाज में यात्री के बैग से मिला ऐसा सामान, लग सकती थी भयंकर आग, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री

Mumbai Airport: डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि लग-अलग चेन की मदद से पार्सल को समीर बिश्वास तक पहुंचाया गया था. अदालत में पेशी के बाद पुलिस को पांचों आरोपियों की कस्टडी मिल गयी है.

Maharashtra News: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर बड़ा हादसा टल गया. हवाई जहाज के सैकड़ों यात्री बाल-बाल बच गये. पुलिस ने बताया कि इथोपियन एयरलाइंस के जहाज में बैग लोड होने से पहले चिंगारी भड़क उठी. ग्राउंड स्टाफ ने बैग को दूसरे बैग से अलग कर सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी.

मौके पर पहुंची सीआईएसएफ की टीम ने बैग समेत यात्री को जहाज से उतारा. पूछताछ में पता चला कि बैग के अंदर केमिकल था. यात्री बैग में भरकर केमिकल कांगो ले जा रहा था. मुंबई पुलिस ने सहार थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. मामला दर्ज होने के बाद पांच लोग गिरफ्तार किये गये.

पुलिस ने कांगो में रिसीवर को भी आरोपी बनाया है. मुंबई जोन 8 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि बैग चेक इन हो गया था. लेकिन लोड होने से पहले बैग में चिंगारी भड़क उठी. बैग को अलग कर हवाई जहाज से नीचे उतारा गया. उन्होंने बताया कि बैग के बॉक्स में केमिकल रखा हुआ था. केमिकल का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है. अलग-अलग चेन की मदद से पार्सल को समीर बिश्वास तक पहुंचाया गया था. समीर बिश्वास पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

मामले में गिरफ्तार पांचवां आरोपी अखिलेश यादव अंधेरी का रहने वाला है. अखिलेश यादव नंदन यादव के साथ एयरपोर्ट तक गया. दोनों ने मिलकर पार्सल यात्री समीर बीश्वास को दिया था. गेडाम ने आगे बताया कि केमिकल हवाई जहाज तक पहुंचना गंभीर मामला है. एयरपोर्ट पर हुई चूक की जांच की जा रही है. केमिकल से भरे बैग को चेक इन करने से पहले जांचना चाहिए था. आपको बता दें कि समीर बिश्वास नामक यात्री पार्सल को इथोपियन फ्लाइट से अदीस बाबा और कांगो ले जाने वाला था. गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें-

Maharashtra News: राजीव गांधी की जयंती पर मुंबई में 20 अगस्त को कांग्रेस की सभा, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget