एक्सप्लोरर

राज ठाकरे को लेकर महाराष्ट्र में शुरू हुई नई अटकलें, उद्धव गुट के लिए बड़ा संकेत!

MNS Shiv Sena Alliance: एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राज ठाकरे की MNS के बीच मुंबई के साथ ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, पुणे, नवी मुंबई, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में भी गठबंधन हो सकता है.

MNS Shiv Sena Alliance: शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके निवास ‘शिवतीर्थ’ पर मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद दोनों दलों के संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. ये अटकलें ऐसे समय में लगाई जा रही है, जब पिछले दिनों राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे से गठजोड़ की बात कही थी.

राज ठाकरे महायुती का कई मौकों पर समर्थन दे चुके हैं. कई चुनावों में उनकी पार्टी अकेले भी उतरी है. इस बार स्थानीय चुनाव के लिए राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे के साथ आने की संभावना जताई जा रही है.

इन शहरों में भी हो सकता है MNS-शिवसेना का गठबंधन

खास करके मुंबई महापालिका जितने के लिए दोनों पार्टियां एक साथ आ सकती है. मुंबई के साथ साथ शिवसेना और मनसे के बीच संभावित गठबंधन ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, पुणे, नवी मुंबई, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर जैसे प्रमुख नगर निगम चुनावों पर बड़ा असर डाल सकता है. इन शहरों में दोनों पार्टियों का अच्छा खासा प्रभाव है.

• बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC): शिवसेना के पास 90 सीटें, मनसे के पास 1 सीट (हालिया रुझानों में मनसे 3 सीटों पर आगे). कुल सीटें: 227
• ठाणे महानगरपालिका: शिवसेना के पास 67 सीटें, मनसे के पास 0, कुल सीटें: 131
• कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका: शिवसेना 52, मनसे 9, कुल सीटें: 122
• नवी मुंबई महानगरपालिका: शिवसेना 38 सीटें, कुल सीटें: 111 (एनसीपी के पास 57 सीटें)
• नासिक महानगरपालिका: शिवसेना 35, मनसे 5, कुल सीटें: 122

एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे पुराने सहयोगी रहे हैं, लेकिन दोनों को उद्धव ठाकरे की कार्यप्रणाली पसंद नहीं आई, तो दोनों ने अलग अलग रास्ता ढूंढ लिया. दोनों के विचार हिंदुत्व के हैं, मराठी का मुद्दा अहम रह चुका है. दोनों की कार्यप्रणाली एक जैसी है. एकनाथ शिंदे के उद्धव ठाकरे से दूर जाने के बाद राज ठाकरे से नजदीकियां बढ़ी है.

अप्रैल 2025: एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे के शिवाजी पार्क वाले निवास स्थान पर पहुंचे और डिनर डिप्लोमसी की.

सितंबर 2024: राज ठाकरे ने मुंबई स्थित मुख्यमंत्री निवास ‘वर्षा’ पर एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई. 

दिसंबर 2023: राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने ‘वर्षा’ निवास पर मुलाकात की, जिसमें महाराष्ट्र के विभिन्न मुद्दों और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई. 

जुलाई 2023: राज ठाकरे ने शिंदे से ‘वर्षा’ निवास पर मुलाकात की, जिसमें नासिक जिले में किसानों के ऋण और मुंबई के बीडीडी चॉल पुनर्विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. 

मार्च 2023: शिंदे ने राज ठाकरे के मुंबई स्थित निवास ‘शिवतीर्थ’ पर शिष्टाचार भेंट की.

अक्टूबर 2022: बीएमसी चुनावों से पहले, शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएनएस के दीपावली कार्यक्रम में भाग लिया, जिसे संभावित राजनीतिक गठजोड़ के संकेत के रूप में देखा गया. 

सितंबर 2022: गणेशोत्सव के अवसर पर, मुख्यमंत्री शिंदे ने राज ठाकरे के निवास पर शिष्टाचार भेंट की. इसे राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना गया.

फिलहाल एकनाथ शिंदे के मंत्री उदय सामंत और राज ठाकरे के बीच मुलाकात हुई है. अप्रैल 2024 में मनसे ने महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था. 

राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों की तैयारी करने को कहा था. ऐसे में शिंदे गुट और ठाकरे की यह हालिया बैठक इस बात की ओर इशारा कर रही है कि गठबंधन को लेकर बातचीत अब भी जारी है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget