एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: 'सत्ता में आने के 48 घंटे के अंदर...', महाराष्ट्र चुनाव के बीच MNS चीफ राज ठाकरे का बड़ा बयान

Maharashtra Election 2024: ठाणे शहर और कल्याण में कई रैलियों को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की आलोचना की और कहा, इसमें पूर्ण बदलाव की जरूरत है.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार (15 नवंबर) को नागरिकों से राज्य को वैभवशाली बनाने के लिए उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया. ठाणे शहर और कल्याण में कई रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की आलोचना की और कहा, इसमें पूर्ण बदलाव की जरूरत है. उन्होंने लोगों से कहा राजनीतिक और व्यक्तिगत मतभेदों में फंसने के बजाय महाराष्ट्र के कल्याण को प्राथमिकता दें.

राज ठाकरे ने कहा, वास्तविक विकास के लिए मनसे को वोट दें. सत्ता में आने के 48 घंटे के भीतर उनकी पार्टी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के मुद्दे का समाधान करेगी. उनका कहना है कि धार्मिक प्रथाओं से दूसरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. धर्म को घरों तक ही सीमित रहना चाहिए. सार्वजनिक सड़कें प्रार्थना के लिए नहीं हैं.

मनसे ने जारी किया घोषणा पत्र
बता दें राज ठाकरे ने अपनी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे उन्होंने 'हम यह करेंगे' नाम दिया है. उनके घोषणा पत्र में पीने का पानी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, बिजली, कचरा व्यवस्था, इंटरनेट उपलब्धता, खेलने के लिए मैदान और राज्य के उद्योग को बढ़ावा देने का वादा किया गया है.

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि सत्ता में आने पर मराठी अस्मिता, मराठी साहित्य, गढ़ और किला संवर्धन, महाराष्ट्र से संबंधित सभी स्थानों को समृद्ध करने पर उनका ध्यान रहेगा. वहीं राज ठाकरे ने कहा, 17 नवंबर को जो सभाएं प्रस्तावित थीं, वो अब मैं नहीं करूंगा. मेरे पास महज डेढ़ दिन बचा है. ऐसे में सभा से संबंधित सभी तैयारियों को पूरा कर पाना आसान नहीं है.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी. वहीं 18 नवंबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: 'धमकाने वालों को बर्फ की सिल्ली पर...', आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget