एक्सप्लोरर

राज ठाकरे का BJP के साथ गठबंधन करना होगा फायदे का सौदा? समझें बड़ी बातें

राज ठाकरे जल्द ही बीजेपी से गठबंधन को लेकर फैसला ले सकते हैं. इससे पहले चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात ने नई अटकलों को हवा दी है.

MNS BJP Alliance: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते हुए दिख रहे हैं. एक ओर जहां कार्यकर्ताओं के बीच राज और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन की चर्चा चल रही थी, वहीं अब राज और फडणवीस की मुलाकात ने राजनीतिक दिशा ही बदल दी है. पहले राज-उद्धव, फिर राज-एकनाथ शिंदे के साथ संभावित गठबंधन की चर्चा थी, लेकिन इस बैठक के बाद यह कहा जा रहा है कि राज ठाकरे बीजेपी के साथ गठबंधन के लिए अनुकूल हो सकते हैं.

राज ठाकरे ने बुलाई बैठक
मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने मनसे के नेताओं की बैठक बुलाई है. मुंबई के ‘शिवतीर्थ’ स्थित उनके निवास पर यह बैठक हो रही है, जिसमें मुंबई, ठाणे और पालघर के शहरप्रमुख और उप-प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है. कई नेता इस बैठक में शामिल भी हो चुके हैं. 

इस समय राज ठाकरे ने अपने पार्टी नेताओं को किसी भी तरह की सार्वजनिक टिप्पणी न करने के निर्देश दिए हैं. वर्तमान में ग्राउंड पर क्या स्थिति है, कार्यकर्ताओं के बीच क्या चर्चा है इसका आकलन किया जा रहा है. इसके साथ ही, अगर बीजेपी से गठबंधन होता है तो उसके संभावित परिणाम क्या हो सकते हैं इस पर भी राज ठाकरे और उनके सहयोगी विचार कर रहे हैं.

क्या राज ठाकरे बीजेपी के लिए अनुकूल हैं?
राज ठाकरे बीजेपी के लिए उपयुक्त क्यों हो सकते हैं, इसके पीछे कुछ कारण बताए जा रहे हैं. सबसे अहम कारण यह है कि अगर मनसे और बीजेपी का गठबंधन होता है, तो इसका असर केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि ठाणे, नाशिक, पुणे समेत पूरे राज्य की महानगरपालिकाओं के समीकरणों पर पड़ेगा. 

इस गठबंधन से राज ठाकरे को राजनीतिक ताकत और अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिल सकता है. लंबे समय के राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो बीजेपी के साथ गठबंधन करना राज ठाकरे के लिए फायदेमंद हो सकता है.

उद्धव ठाकरे से नहीं होगा फायदा?

इसके उलट अगर उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन किया जाता है, तो शिवसेना (उद्धव गुट) की वर्तमान ताकत और मुंबई-ठाणे को छोड़ अन्य महापालिकाओं में उनका सीमित प्रभाव मनसे को अधिक फायदा नहीं देगा. यही तर्क एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ संभावित गठबंधन पर भी लागू होता है.

भले ही तीनों दलों  उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की जड़ें बालासाहेब ठाकरे से जुड़ी हों, लेकिन सीमित क्षेत्रीय ताकद वाले दलों के साथ गठबंधन की तुलना में, एक राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन मनसे के विस्तार में सहायक साबित हो सकता है. इसीलिए कहा जा रहा है कि राज ठाकरे बीजेपी के साथ गठबंधन के लिए अनुकूल हो सकते हैं.

मनसे नेताओं की बैठक
राज ठाकरे के निवास ‘शिवतीर्थ’ पर मनसे नेताओं की बैठक हुई. मनसे नेता संदीप देशपांडे वहां पहुंचे. इससे पहले संदीप देशपांडे और अमेय खोपकर, एकनाथ शिंदे से मुलाकात के लिए मंत्री उदय सामंत के घर पहुंचे थे. हालांकि, शिंदे से उनकी भेंट नहीं हो सकी.

देशपांडे ने कहा कि पनवेल में फूलबाजार शुरू करने को लेकर उदय सामंत से बात हुई थी और इस दौरान किसी गठबंधन की कोई चर्चा नहीं हुई. दोनों नेताओं ने यही कहा है कि युती (गठबंधन) को लेकर बातचीत नहीं हुई.

राज ठाकरे - देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात
महानगरपालिका चुनावों को लेकर प्रभाग रचना (वार्ड रचना) के आदेश आने के बाद, राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी पृष्ठभूमि में वांद्रे स्थित ‘ताज लैंड्स एंड’ होटल में राज ठाकरे और फडणवीस की हुई यह मुलाकात खास महत्व रखती है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget