एक्सप्लोरर

गौ-तस्करों के खिलाफ और ज्यादा सख्त हुई महाराष्ट्र सरकार, CM फडणवीस ने कर दिया बड़ा ऐलान

Devendra Fadnavis News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि राज्य की सरकार गौ-तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है.

महाराष्ट्र विधानसभा में आज (20 मार्च) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि यदि कोई आरोपी गौ तस्करी के आरोप में बार-बार पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार गौ तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए है.

सख्त कदम उठाए जा रहे हैं- सीएम

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि इस अपराध को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति बार-बार गौ तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ मकोका जैसे सख्त कानून का उपयोग किया जाएगा, ताकि उसे कठोर सजा मिल सके और वह समाज के लिए खतरे का कारण न बने.

महाराष्ट्र में गाय को है 'राजमाता' का दर्जा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे ने देसी गाय को 'राजमाता' का दर्जा दिया था. आदेश में कहा गया था कि देसी गायों की संख्या में गिरावट के मद्देनजर ये फैसला लिया गया.

महाराष्ट्र भूषण सम्मान पर भी ऐलान

इसके साथ ही विधानसभा में सीएम फडणवीस ने घोषणा की कि महाराष्ट्र भूषण सम्मान 2024 मूर्तिकार राम वी सुतार को दिया जाएगा. यह सम्मान राज्य सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सवोच्च नागरिक सम्मान है. ये सम्मान कला, खेल, साहित्या, विज्ञान और समाज सेवा जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है. सम्मान के साथ 25 लाख रुपये की नकद राशि, स्मृति चिह्न और एक प्रशस्ती पत्र पर दिया जाता है. पहले ये राशि 5 लाख था जिसे बढ़ाकर 10 लाख और 25 लाख रुपये किए गए.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को राम वी सुतार ने किया है डिजाइन

100 साल के राम वी सुतार ने गुजरात में बनी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया. उन्हें पद्म भूषण सम्मान भी मिल चुका है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसकी लंबाई 182 मीटर है. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
‘मुंब्रा को हरा कर देंगे’ कहने वालीं AIMIM पार्षद के पिता भगवा पार्टी शिवसेना में पहुंचे
‘मुंब्रा को हरा कर देंगे’ कहने वालीं AIMIM पार्षद के पिता भगवा पार्टी शिवसेना में पहुंचे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget