एक्सप्लोरर

Disha Salian Case: पहले नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे को घेरा, अब भाई निलेश बोले, 'इसमें राजनीतिक एंगल...'

Disha Salian Case News: शिवसेना विधायक निलेश नारायण राणे ने कहा कि हमलोग लगातार साल 2020 से बोल रहे हैं कि दिशा सालियान का मर्डर हुआ. अब उनके पिता को लगा है तो उन्होंने एफिडेविट फाइल किया है.

Nilesh Rane On Disha Salian Case: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है. शिवसेना विधायक निलेश नारायण राणे ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि हमलोग चार साल से यही बोल रहे हैं कि दिशा सालियान का मर्डर हुआ है, उस वक्त सरकार में जो मंत्री था, उसके दोस्तों ने मिलकर दिशा सालियान का रेप और मर्डर किया है. निलेश के भाई नितेश राणे भी इस मामले को लेकर भी हमलावर हैं.

निलेश नारायण राणे ने कहा, ''ये हमलोग लगातार साल 2020 से बोल रहे हैं. अभी उनके पिता को लगा है तो उन्होंने एफिडेविट फाइल किया है. हमलोग यही तो बोल रहे थे और उसका जो नतीजा निकलेगा, उस टाइम का जो मंत्री था और उस वक्त जो-जो आरोपी थे, वो सारे जेल में जाएंगे.'' 

आदित्य ठाकरे का संघर्ष अभी शुरू हुआ है- निलेश राणे

उन्होंने आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''ये बोर्न विद सिल्वर स्पून है. ये बालासाहेब ठाकरे का पोता है. अभी उसका संघर्ष शुरू हुआ है, उसने अभी कोई संघर्ष नहीं किया है. तुम मर्डर करेगा तो क्या तेरे को छुट्टा छोड़ देंगे?'' 

दिशा सालियान का मर्डर हुआ- निलेश राणे

निलेश राणे ने आगे कहा, ''इसमें कोई पॉलिटिकल एंगल नहीं है. जबसे दिशा सालियान का मर्डर हुआ, हम तो तब भी नाम लेकर बोल रहे थे, उस वक्त हमारी सरकार भी नहीं थी. जिनको डर लग रहा है न, उनका ये प्वाइंट ऑफ व्यू होगा, उनका ये प्रोपेगंडा होगा. इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है, ये मर्डर है.'' 

'जांच खत्म होगी तो सारे एंगल लिए जाएंगे'

जब उनसे पूछा गया कि इसमें एसआईटी का जो गठन हुआ था, उसमें उसकी फाइंडिंग्स आउट नहीं हुई. इस पर उन्होंने कहा, ''अभी जांच जारी है, इन्वेस्टिगेशन खत्म नहीं हुआ है. जब जांच खत्म होगी तो सारे एंगल उसमें लिए जाएंगे. 

जब उनसे पूछा गया कि आदित्य ठाकरे कह रहे हैं कि उन्हें डिफेम करने की कोशिश हो रही है, इस तरह के मुद्दे उठाकर विधानसभा सत्र को बायकॉट करने की कोशिश हो रही है. इस पर उन्होंने कहा, ''उसकी जरूरत ही नहीं है. उनके फादर ने शिकायत की है तो इसमें पॉलिटिक्स कहां से आ गया. आदित्य ठाकरे खुद को इतना बड़ा समझता है, हम तो उसे इतना बड़ा समझते भी नहीं है कि सदन का पूरा सत्र उसके ऊपर खर्चा कर दें. जो लॉ है, अगर उसने मर्डर किया है तो उसका जवाब तो देना पड़ेगा.'' 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget