एक्सप्लोरर

मराठी अभिनेता तुषार घाडीगांवकर ने की आत्महत्या, गोरेगांव में पंखे से लटका मिला शव

Mumbai News: मराठी कलाकार तुषार घाडीगांवकर ने गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. काम न मिलने के तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

Maharashtra News: मराठी फिल्म कलाकार तुषार घाडीगांवकर, उम्र 34 साल, ने शुक्रवार (20 जून) को अपने गोरेगांव पश्चिम के राम मंदिर रोड स्थित एसआरए सोसायटी के फ्लैट नंबर 102 में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. गोरेगांव पुलिस ने इस घटना को आकस्मिक मौत का मामला बताया है.

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तब उन्होंने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. रात के समय जब वह फोन नहीं उठा रहे थे, तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया. दरवाजा न खुलने पर अंततः उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां तुषार को फांसी पर लटका पाया गया.

सुसाइड नोट नहीं हुआ है बरामद
प्राथमिक जांच में यह मामला तनाव के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मृतक की पत्नी और पिता ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में किसी भी तरह के शक या आरोप से इनकार किया है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

शुरुआती जांच से पता चला है कि उन्हें काम नहीं मिल पाने का तनाव था, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया. तुषार मराठी फिल्मों, टीवी शो और थिएटर में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे. इसके अलावा, वह प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय थे.

पुलिस ने दी यह जानकारी
उन्होंने मराठी संगीत नाटक 'संगीत बिबत आख्यान' का हिस्सा बनने के साथ ही अपने बैनर घंटानाद प्रोडक्शन के तहत संगीत वीडियो बनाए. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्य नियंत्रण कक्ष को एक कॉल मिली, जिसमें गोरेगांव पश्चिम के राम मंदिर रोड पर एक फ्लैट में बेहोश व्यक्ति की सूचना दी गई थी.

पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को जमीन पर पड़ा पाया. उसे तुरंत ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने यह भी बताया कि घाडीगांवकर शराब के आदी थे. पुलिस ने रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए, तो उन्होंने किसी का भी शक या शिकायत नहीं बताई.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget