एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पंकजा मुंडे का बड़ा बयान, 'शरद पवार को मराठा आरक्षण...'

Maratha Reservation News: पंकजा मुंडे ने कहा कि सभी दल खुद को मजबूत बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें किसी वजह से साथ आना होगा. राज्य में जो कुछ हो रहा है, उसपर नेताओं को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

Maratha Aarakshan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधान परिषद सदस्य पंकजा मुंडे ने सोमवार (29 जुलाई) को कहा कि महाराष्ट्र के सबसे अनुभवी नेता एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. पंकजा मुंडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य इस मुद्दे पर शरद पवार का रुख जानने के लिए उत्सुक है.

पंकजा मुंडे ने कहा, "सभी दल खुद को मजबूत बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें किसी वजह से साथ आना होगा. राज्य में जो कुछ हो रहा है, उसपर नेताओं को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. शरद पवार को आरक्षण के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए." वहीं आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे की अपील पर मुंडे ने कहा, "कोई व्यक्ति जो चाहे कह सकता है, लेकिन इन घोषणाओं का तब तक कोई महत्व नहीं होगा जब तक उन पर अमल नहीं किया जाता है."

शरद पवार ने क्या कहा?
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि वह वंचित बहुजी अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर को आरक्षण मुद्दे पर उनके राज्यव्यापी दौरे के लिए शुभकामनाएं देती हैं. उन्होंने कहा, "मैं उनकी रैली को सकारात्मक दृष्टि से देखूंगी. राजनीति में मेरा उद्देश्य यह है कि समुदाय एकजुट होकर खड़े हो, एक-दूसरे के खिलाफ नहीं."

दरअसल, एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी बवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा है कि चिंता है कि कहीं मणिपुर जैसी स्थिति महाराष्ट्र में भी न हो जाए. उन्होंने राज्य में ओबीसी और मराठा आरक्षण का जिक्र करते हुए ये बात कही थी. वहीं शरद पवार के बयान पर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने बड़ा हमला किया है. 

ये भी पढ़ें: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी और बेटी शिंदे गुट में शामिल, लड़ेंगी चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget