एक्सप्लोरर

मोबाइल फोन से घर बैठे कैसे कर सकते हैं 'लाडली बहन योजना' के लिए आवेदन? यहां समझिये पूरा प्रोसेस

Apply Online Majhi Ladki Bahin Yojana: 'मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना' का फॉर्म अब आप घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल से भी भर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. यहां आप प्रोसेस जान लीजिये.

Majhi Ladki Bahin Yojana Application Form: महाराष्ट्र सरकार की ओर से घोषित 'मुख्यमंत्री लाडली बहिन योजना' की राज्यभर में चर्चा हो रही है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये प्रदान किए जाएंगे. महिलाओं के मन में इस योजना से संबंधित कई सवाल हैं, जैसे आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि. अगर आप भी आवेदन करने जा रहे हैं तो यहां पूरा प्रोसेस आसानी से समझ लीजिये.

'मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना' के लिए मोबाइल से आवेदन करने की प्रक्रिया.

एप्लिकेशन इंस्टॉल करें

सबसे पहले, गूगल प्ले स्टोर पर जाकर 'नारी शक्ति दूत' ऐप सर्च करें और इसे इंस्टॉल करें. इस ऐप के माध्यम से आप विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं.

नारी शक्ति दूत (Narishakti Doot App Download) यहां से सीधा डाउनलोड कर सकते हैं

प्ले स्टोर पर जाकर ऐप ओपन करें
ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करें.

लॉग इन करें
अपने मोबाइल नंबर, ओटीपी और नियम व शर्तों पर सहमति देकर ऐप में लॉगइन करें.

अपनी प्रोफाइल अपडेट करें
आपको अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, जिला, तालुका, और महिला शक्ति का प्रकार (जैसे सामान्य महिला, स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष, गृहिणी, ग्राम सेवक) भरना होगा.

योजना का चयन करें
'नारी शक्ति दूत' विकल्प पर क्लिक करके 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' विकल्प चुनें. इसके बाद ऐप को लोकेशन परमिशन दें.

सावधानी पूर्वक फॉर्म भरें
फॉर्म में सही जानकारी भरें जो आपके आधार कार्ड पर हो. इसमें पूरा नाम, जन्म तिथि, पति या पिता का नाम, गांव, तालुका, जिला, पिन कोड, आधार कार्ड नंबर, और यदि आप किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं तो उसका विवरण भरें.

अपनी वैवाहिक स्थिति दर्ज करें
अपनी वैवाहिक स्थिति दर्ज करें और शादी से पहले महिला का पूरा नाम भी बताएं.

बैंक डिटेल्स भरें
खाता संख्या, बैंक का नाम, IFSC कोड, और यह भी बताएं कि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नहीं.

दस्तावेज अपलोड करें
आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पुष्टि पत्र, बैंक पासबुक आदि अपलोड करें.

फोटो अपलोड करें
लाइव फोटो खींचकर अपलोड करें.

डिस्क्लेमर एक्सेप्ट करें
"एक्सेप्ट गारंटी डिस्क्लेमर" पर क्लिक करें और नियम व शर्तें स्वीकार करें.

जब सब हो जाए तो फॉर्म सबमिट करें
सभी जानकारी और दस्तावेज जांचें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें. ओटीपी दर्ज करें. इस प्रकार, आप मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का फॉर्म सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: MLC Election 2024: महाराष्ट्र में दिलचस्प हुआ विधान परिषद का चुनाव, क्रॉस वोटिंग में किसका बिगड़ेगा खेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget