एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'बीजेपी को फ्री हिट और हमारा हिट विकेट...', उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को लेकर कही ये बात

Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी ने चुनाव आयोग को बीजेपी के नारों को लेकर चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में आरोप लगाया गया है कि बीजेपी के नारेबाजी को लेकर उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी (Shivsena-UBT) चीफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि यह बीजेपी के नारों को लेकर उसे 'फ्री हिट' दे रही है जबकि हमारे नारों पर हमें 'हिट विकेट' कर रही है. ऐसा लगता है कि निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने चुनाव के नियमों में कोई बदलाव किया है. अगर चुनाव के नियम में बदलाव किया गया है तो हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है. कोई बदलाव किया गया है तो इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए और सभी के लिए समान होना चाहिए.

उद्धव ठाकरे ने आगे बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''चुनाव आयोग बताए कि 1995 में हिंदुत्व का प्रचार करने पर बालासाहेब ठाकरे के मताधिकार पर रोक लगाना सही था? या प्रधानमंत्री का चुनाव प्रचार के दौरान बजरंगबली का नारा देकर वोट देने का अपील करना सही है? इन्हीं सब बातों को लेकर हम स्पष्टीकरण चाहते हैंं इसलिए आज सुबह ही चुनाव आयोग को हमने एक पत्र लिखा है.''

हम भी जय भवानी बोल वोट मांगेंगे- ठाकरे
ठाकरे ने आगे कहा, ''बीजेपी ने तो कर्नाटक में 'बजरंग बली की जय' बोलकर मतदान करने बोला. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'बजरंगबली की जय' बोलकर लोगों से चुनाव में वोट देने की अपील कर सकते हैं तो आने वाले चुनाव में मैं भी अपने लोगों से 'जय भवानी' और 'जय शिवाजी' कहकर वोट देने की अपील करूंगा. 'जय श्री राम' बोलकर वोट करें. 'गणपति बप्पा मोरिया' बोलकर वोट देने की अपील करूंगा.''

चुनाव आयोग की बुराई करने नहीं बैठा हूं- ठाकरे
उद्धव ने आगे कहा, ''मुझे अभी जानकारी मिली है कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को भी चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस भेजा गया है. मैं चुनाव आयोग की बुराई करने के लिए यहां नहीं बैठा हूं. चुनाव आयोग जागरूक है. हमें बस इतना जानना है कि अगर चुनावी प्रक्रिया में कोई बदलाव किया गया है तो वह हमें बताएं.''

अयोध्या फ्री ले जाने पर उद्धव ठाकरे ने किया यह सवाल
ऱाम मंदिर के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मध्य प्रदेश के चुनाव में देश के गृहमंत्री अमित शाह बोलते हैं कि अगर आप हमारी सरकार बनाते हैं तो आपके राम मंदिर जाने का खर्च हमारे ऊपर छोड़ दीजिए. आप देश के गृहमंत्री हैं सिर्फ मध्य प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश के जनता के सामने ये ऐलान कीजिए कि सभी राम भक्तों को बीजेपी अपने खर्चे पर रामलला के दर्शन कराएगी. 22 जनवरी के दिन राम मंदिर का उद्घाटन होगा बीजेपी वालों ने यह कहा है कि वह 5 से 10 करोड़ राम भक्तों को वहां दर्शन कराएंगे वे ऐसा कर सकते हैं.'' उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं' ये नारा भले ही विश्व हिंदू परिषद ने दिया था लेकिन इसे बुलंद करने का काम बाला साहेब ने किया था.

हमारा हिट विकेट लेना सही नहीं- उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने विश्व वर्ल्ड कप में क्रिकेटर विराट कोहली के 50वां शतक पूरा करने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि ''हमारी पीढ़ी के लोगों ने क्रिकेट के तीन दिग्गज खिलाड़ियों को दिखा. पहले सुनील गावस्कर, दूसरा सचिन तेंदुलकर और अब विराट कोहली. देश में इस समय क्रिकेट का माहौल है. वर्ल्ड कप को लेकर सब लोग उत्साहित है. क्रिकेट के साथ- साथ देश के कुछ राज्यों में चुनाव भी हैं. जिस तरह से क्रिकेट में कई नियम होते हैं ठीक है वैसे ही चुनाव में आचार संहिता होता है. शिवसेना ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है. हमारे मन में कुछ चीजों को लेकर शंका है. बीजेपी को फ्री हिट देना और हमारा हिट विकेट लेना यह सही नहीं है. इसको निष्पक्ष तरीके से चुनाव करना नहीं बोलते हैं.'' 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra Police: महाराष्ट्र में जाली चेक के जरिए ठगने वाला व्यक्ति 3 साल बाद गिरफ्तार, बार-बार बदल रहा था अपना ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget