एक्सप्लोरर

Thane Lumpy Virus: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लंपी वायरस का प्रकोप, 43 पशु हुए संक्रमित

Maharashtra Lumpy Virus: महाराष्ट्र के ठाणे में 43 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ गए हैं. अब तक संक्रमित से प्रभावित क्षेत्रों के 5 किलोमीटर के दायरे में कुल 10,557 पशुओं को टीका लग चुका है.

Thane Lumpy Virus Case: महाराष्ट्र में लंपी वायरस (Lumpy Virus) का खतरा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और कई पशु इस वायरस की चपेट में आ गए हैं. ठाणे (Thane) में 43 पशु इस वायरस से संक्रमित हैं और यह वायरस अभी साहापुर, भिवंडी और अंबरनाथ तालुका तक ही सीमित है. इसे लेकर ठाणे जिला परिषद की सीईओ रूपाली सतपुते (Rupali Satpute) ने बताया कि इस वायरस से निपटने के लिए 46 पशु अस्पताल और डॉक्टरों की टीम तैयार हैं. इसके अलावा वायरस के प्रभावित क्षेत्रों के 5 किलोमीटर के दायरे में कुल 10577 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है. वहीं लंपी वायरस के टीकों का भी स्टॉक पर्याप्त संख्या में है.

महाराष्ट्र में बढ़ रहे लंपी वायरस के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र के पुशपालन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील (Radhakrishna Vikhe Patil) ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं के इलाज का पूरा खर्चा अब महाराष्ट्र सरकार उठाएगी. इसके साथ ही अब महाराष्ट्र सरकार जिन जिलों में लंपी वायरस के केस हैं वहां पर इलाज के लिए आवश्यक दवाएं भी देगी. वहीं महाराष्ट्र सरकार ने लंपी वायरस से निपटने के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का भी गठन किया है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस मामले पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को लंपी वायरस के संक्रमण को रोकने के निर्देश देते हुए इन केसों पर नजर रखने के लिए कहा. बता दें कि महारष्ट्र के जलगांव, अहमदनगर, अकोला, धुले, पुणे, लातूर, औरंगाबाद, बीड, सतारा, बुलढाना, अमरावती, उस्मानाबाद, कोल्हापुर, सांगली, यवतमाल, परभणी, सोलापुर,  वाशिम, नासिक और जालना जिले में लंपी वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं. राजस्थान और गुजरात से शुरू हुआ यह वायरस अब धीरे-धीरे कई प्रदेशों में फेल गया है.

Patra Chawl Case: संजय राउत की जमानत याचिका का ED ने किया विरोध, जानें क्या कुछ कहा?

Maharashtra Lumpy Virus: महाराष्ट्र में लंपी वायरस को लेकर शिंदे सरकार का फैसला- पशुओं के इलाज का उठाएगी पूरा खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget