एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल के बयान पर साधा निशाना, कहा- सरकार स्पष्ट करे अपना स्टैंड

Maharashtra News: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए.

Uddhav Thackeray On Governor Remark: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनकी एक टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की. दरअसल राज्यपाल कोश्यारी ने कहा था कि "अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को राज्य से हटा दिया जाता है, तो यहां पैसे नहीं होंगे." हालांकि राज्यपाल ने बाद में इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण दिया. इस पर ठाकरे ने कहा कि "मैं उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हूं. राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने न केवल मराठी लोगों की भावनाओं को आहत किया है बल्कि उन्होंने हिंदुओं को भी विभाजित किया है. राज्यपाल पद की शपथ लेते हैं. क्या समुदायों को बांटना उसका काम है? अगर यह अपराध है, तो उन्हें कानून द्वारा दंडित किया जाना चाहिए.”

ठाकरे ने आगे कहा कि “मैं जानना चाहता हूं कि महाराष्ट्र में सत्ता में आए ये नव-हिंदू इस बारे में क्या सोचते हैं. सरकार को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए. अगर दिल्ली का यह पार्सल समुदायों को बांट रहा है तो उसे वापस भेज देना चाहिए. और अगर अपराध किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए."

Maharashtra: अग्नि सुरक्षा मानदंडों को लागू करने के लिए पैनल बनाए सरकार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

राज्यपाल ने एक सभा में कही थी ये बात

शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में एक सभा को संबोधित करते हुए, राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि "अगर गुजराती और राजस्थानी लोगों को महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और ठाणे से हटा दिया जाता है, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा. आप मुंबई को आर्थिक राजधानी कहते हैं, लेकिन अगर ये (गुजराती और राजस्थानी) लोग यहां नहीं हैं, तो इसे आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा." हालांकि, अब राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी को "गलत समझा गया" और राजनीतिक दलों से "विवाद पैदा नहीं करने" के लिए कहा.

उन्होंने कहा कि “मेरा मराठी लोगों को नीचा दिखाने का कोई इरादा नहीं था. मैंने केवल गुजराती और राजस्थानी लोगों के योगदान के बारे में बात की. यह मराठी आबादी है जिसने महाराष्ट्र को उसकी वर्तमान स्थिति में विकसित किया है…मराठी लोगों को नीचा दिखाने का कोई सवाल ही नहीं है.”

Maharashtra: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान के बाद मंचा हंगामा, अब गवर्नर ने इस मामले में दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget