एक्सप्लोरर

Maharashtra: पहला गांव जहां विधवा प्रथा पर लगा बैन, पहले बुजुर्गों ने किया था विरोध बाद में माने

Maharashtra News: इन प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाने की शुरुआत कोल्हापुर जिले के हेरवाड गांव से हुई, लेकिन गांव ने सिर्फ इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया था.

Udachiwadi village ban on regressive widow customs: कोल्हापुर जिले का हेरवाड गांव तो आपको याद ही होगा. लगभग दो सप्ताह पहले गांव ने  विधवाओं से संबंधित अंतिम संस्कार प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाने वाला प्रस्ताव पारित किया था, ऐसा करने वाला वह राज्य का पहला गांव बना था. प्रस्ताव के पारित होने के बाद राज्य सरकार ने सभी गांवों को इसका अनुकरण करने को कहा था. सरकार के निर्देश का पालन करते हुए  पुणे जिले के पुरंदर तालुका का उदाचिवाड़ी गांव राज्य का पहला गांव बन गया है, जिसने वास्तव में इस तरह के रीति-रिवाजों पर प्रतिबंध लागू करना शुरू किया है. 

उदाचिवाड़ी गांव ने कायम की मिसाल

गुरुवार को ग्राम सभा में  इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया और इसके बाद इस बात का संकेत देते हुए कि गांव में अब इस तरह की प्रथाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, कुछ विधवाओं के माथे पर सिंदूर लगाया गया. पुणे जिला परिषद के सीईओ आयुष प्रसाद ने गुरुवार शाम को इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "हालांकि हेरवाड और मानगांव गांवों ने विधवाओं  से संबंधित संस्कारों पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन उदाचिवाड़ी वास्तव में इन रीति-रिवाजों पर प्रतिबंध लगाने और इसे लागू करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बन गया है."

ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
उन्होंने कहा कि यह एक साहसिक कदम है और मैं ग्रामीणों को एक अद्वितीय उदाहरण स्थापित करने के लिए बधाई देता हूं. यह कदम विधवाओं के मनोबल को ऊपर उठाने में मील का पत्थर साबित होगा.बता दें कि इस महीने की शुरुआत में कोल्हापुर जिले के हेरवाड गांव और मनगांव गांव ने विधवाओं से जुड़े अंतिम संस्कार के रीति-रिवाजों जैसे सिंदूर को पोंछने और उनकी चूड़ियां तोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया था. वहीं, उदाचिवाड़ी गांव में गुरुवार की सुबह 100 से अधिक ग्रामवासियों ने ग्राम सभा में भाग लिया जहां इस तरह के रीति-रिवाजों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया.

पहले गांव के बुजुर्ग नहीं थे राजी

इस मौके पर गांव के सरपंच संतोष कुंभारकर ने कहा कि  'इस प्रस्ताव को ग्राम सभा के सामने लाने से पहले हमने गांव में जागरूकता अभियान चलाया था. हमने ग्रामीणोंं को कोल्हापुर में इस संबंध में पारित प्रस्ताव और सरकार के निर्देशों के बारे में बताया. गांव के युवाओं ने तो इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई लेकिन बुजुर्ग इसके समर्थन में नहीं थे. लेकिन बाद में, वे भी मान गए और इस बात पर सहमत हुए कि हमें अपनी महिलाओं को सदियों पुरानी प्रथाओं के बंधन से मुक्त करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलाशयों में सिर्फ 37 फीसदी पानी, सरकार ऐसे दूर कर रही जल संकट

Anil Parab ED Raids: महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, लगे हैं ये आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget